मरीज का ऑपरेशन चल रहा था, उसी वक्‍त अस्‍पताल में लग गई आग और फ‍िर...!

Webdunia
शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (16:12 IST)
डॉक्‍टर 24 घंटे मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध रहते हैं। कई बार डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की जान बचाते हैं। कारोना काल में ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले हैं।

हाल ही में रूस में कुछ ऐसा ही वाकया सामने आया है। दरअसल यहां एक सदी पुराने अस्पताल में एक मरीज की सर्जरी चल रही थी। ठीक उसी दौरान अस्‍पताल में आग लग गई। ऐसे में कई लोग अस्‍पताल से निकलकर भाग गए लेकिन आग की चिंता किए बिना डॉक्टर उस मरीज की हार्ट सर्जरी करते रहे।

ये घटना रूस के ब्लागोव्सचेंस्क शहर के अस्पताल की है। यहां शुक्रवार को अचानक आग गई थी। जब आग की लपटें अस्पताल से उठ रही थी उस दौरान वहां आठ डॉक्टरों की टीम ऑपरेशन थिएटर में एक मरीज की हार्ट सर्जरी कर रही थी। जहां एक तरफ अस्पताल की बिल्डिंग से जबरदस्त धुंआ उठ रहा था तो वहीं डॉक्टरों की टीम ने अपनी जान की परवाह किए बिना सर्जरी जारी रखी।

दमकलकर्मियों को अस्पताल में लगी आग को बुझाने में दो घंटे का समय लगा। इतनी ही अवधि के दौरान डॉक्टरों ने भी मरीज की सफल ओपन हार्ट सर्जरी पूरी कर ली।

सर्जरी करने वाले डॉक्टर वैलेन्टिन फिलाटोव ने कहा कि हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं था और हमें मरीज की जिंदगी बचानी ही थी। यह बायपास ऑपरेशन था। सफल सर्जरी किए जाने के बाद मरीज को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली चुनाव रिजल्ट को लेकर 2 और एक्जिट पोल्स, क्या हैं BJP के हाल

दिल्ली चुनाव में काउटिंग से पहले Operation Lotus, विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर

उफनती नदियां, भयानक जंगल और फिर सपनों का अंत, अमेरिका से लौटे युवाओं की दर्दनाक दास्तान

Himachal : शादी के कुछ ही घंटों बाद दूल्‍हे के उड़े होश, दुल्हन हुई फरार, जानिए क्‍या है मामला

New Income Tax Bill : नए आयकर विधेयक में नहीं होंगे लंबे वाक्य और प्रावधान, जानिए संसद में कब हो सकता है पेश

सभी देखें

नवीनतम

पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली क्यों नहीं अपना पा रहे भारतीय

LIVE: रेपो दर पर RBI का फैसला आज, हो सकती है 0.25 फीसदी की कटौती

ट्रंप की नीतियों ने नाटो देशों की नींद उड़ाई, आगे कुआं और पीछे खाई

राहुल गांधी को साथ लेकर यमुना का पानी पिएं अरविंद केजरीवाल : नायब सिंह सैनी

Uttarakhand : तीन तलाक के खिलाफ लड़कर मिसाल बनीं शायरा बानो ने CM धामी से की मुलाकात, UCC पर जताया आभार

अगला लेख