ये व्यक्ति 50 साल से रोज खा रहा मैकडॉनल्ड का बर्गर, आज ऐसी है हालत

Webdunia
शनिवार, 16 जुलाई 2022 (13:57 IST)
अमेरिका। हम सभी को खाने में कोई ना कोई डिश बहुत पसंद होती है और हम उसे बार-बार खान चाहते हैं। किसी को खाने के बाद कुछ मीठा खाना पसंद होता है, तो कोई हर संडे ठेले पर जाकर पानी-पूरी या मोमोज खाने का शौकीन होता है। लेकिन, अगर हम आपसे ये कहें कि एक व्यक्ति पिछले 50 साल से रोज एक चीज खा रहा है तो आपका रिएक्शन क्या होगा? आप यही सोचेंगे कि वो चीज क्या है जिसके स्वाद से ये व्यक्ति 50 सालों में भी बोर नहीं हुआ। आपके मन में ये प्रश्न भी जरूर उठेगा कि इसका उस व्यक्ति के स्वास्थ पर क्या असर हुआ। आइए जानते हैं विस्तार से
 
अब तक 30 हजार से ज्यादा बर्गर खा चुके:
इस व्यक्ति का नाम है डॉनल्ड गोर्स्की (Donald Gorske), जो पिछले 50 वर्षों से आज तक मैकडॉनल्ड का बिग-मैक बर्गर खा रहा है। देखा जाए तो डॉनल्ड अब तक 30 हजार से ज्यादा बर्गर खा चुके हैं। 68 वर्षीय डॉनल्ड अमेरिका के फोंड डू लैक, विस्कॉन्सिन में रहते हैं और उनके नाम जीवन में सबसे ज्यादा बिग-मैक बर्गर खाने का  गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। डॉनल्ड 17 मई 1972 से रोज एक बर्गर खा रहे हैं 
 
शुरुआत में एक दिन में खाते थे 9 बर्गर:
गोर्स्की कहते हैं कि वे अब तक 32,400 से ज्यादा बर्गर खा चुके हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में वे कहते हैं कि अब वे दिन में दो बर्गर खाते हैं। शुरू-शुरू में वे दिन के 9 बर्गर खाते थे लेकिन अब उन्होंने संख्या कम कर दी है। 


सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख