पेंटागन प्रमुख के अनुसार जलवायु परिवर्तन से है सुरक्षा को खतरा

Webdunia
गुरुवार, 16 मार्च 2017 (10:25 IST)
वॉशिंगटन। ट्रंप प्रशासन के कुछ अधिकारियों के विचार के विपरीत अमेरिका के रक्षामंत्री जिम मैटिस का मानना है कि जलवायु परिवर्तन वास्तविकता है और इससे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया में आई एक रिपोर्ट में दी गई है।

 
खोजी खबरों की गैरलाभकारी वेबसाइट 'प्रोपब्लिका' ने मंगलवार को एक खबर प्रसारित की जिसमें जनवरी में रक्षामंत्री के पद पर मैटिस की नियुक्ति को लेकर उनके नाम की मंजूरी के लिए हुई सुनवाई के बाद उनके द्वारा सीनेटरों को दिए गए लिखित बयान के कुछ अंश शामिल थे।
 
मैटिस ने कथित तौर पर लिखा कि जलवायु परिवर्तन दुनिया के उन हिस्सों की स्थिरता पर असर डाल रहा है, जहां आज हमारे सैनिक तैनात हैं। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के असर- जैसे कि आर्कटिक तक समुद्री पहुंच बढ़ना, बढ़ते समुद्र स्तर, मरुस्थलीकरण आदि- हमारी सुरक्षा स्थिति को प्रभावित करते हैं। 
 
पेंटागन ने इस मामले पर टिप्पणी करने का अनुरोध किए जाने पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अकाल और सूखा कुछ ऐसी स्थितियां हैं, जो अस्थिरता पैदा करती हैं। इस लिहाज से कुछ सबसे संवेदनशील देश पश्चिम एशिया और उप सहारा अफ्रीका में हैं।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार दावा किया था कि जलवायु परिवर्तन चीन की ओर से उड़ाई गई एक अफवाह है। उन्होंने कहा था कि वे इस समस्या से निपटने के लिए बनाए गए अमेरिकी पर्यावरणीय नियमों को उलट देंगे। लेकिन अब वे खुद कह चुके हैं कि वे इस मुद्दे पर खुली सोच रखते हैं। (भाषा) 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख