Hanuman Chalisa

ट्रंप ने चीन को दंडित करने के लिए आयात पर लगाया 60 अरब डॉलर का शुल्क

Webdunia
शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (08:43 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को चीन से आयात पर 60 अरब डॉलर का टैरिफ लगाया। उन्होंने अमेरिका की बौद्धिक संपदा को 'अनुचित' तरीके से जब्त करने को लेकर बीजिंग को दंडित करने के लिए यह कदम उठाया है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम से दोनों देशों के बीच जारी तनाव के और अधिक बढ़ने की आशंका है।
 
बौद्धिक संपदा की चोरी के मामले की सात माह की जांच के बाद ट्रंप ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि को चीन से आयात पर 60 अरब डॉलर का टैरिफ लागू करने को कहा है। ट्रंप ने कहा, ‘हमें बौद्धिक संपदा की चोरी की बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यह हमें अधिक मजबूत, अधिक संपन्न देश बनाएगा।’ 
 
दूसरी तरफ चीन, अमेरिका के इस फैसले से बौखला गया है। चीन ने अमेरिका के इस कदम का कड़ा जवाब देने की बात कही है। ट्रंप के फैसले के जवाब में चीन अमेरिका के पोर्क, एल्मुनियम समेत अन्य सामानों पर टैरिफ बढ़ा सकता है। साफ है कि ट्रेड के मामले में अब दोनों देश आमने-सामने हैं।
 
गौरतलब है कि इससे पहले भी ट्रंप प्रशासन की तरफ से स्टील-एल्यूमीनियम समेत कई अन्य सामानों पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

अगला लेख