डोनाल्ड ट्रंप का अमेरिका का राष्ट्रपति बनना दुनिया के लिए खतरा

Webdunia
शनिवार, 28 मई 2016 (19:46 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अगर राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतते हैं तो इससे पूरे विश्व के लिए खतरा पैदा हो सकता है। 
                
गुरुवार रात को कराई गई अंतरराष्ट्रीय रायशुमारी में यह सामने आया कि अगर ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनते हैं तो इससे आतंकी हमलों में बढ़ोतरी होगी और विश्व की अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा। यह रायशुमारी वैश्विक प्रचार अभियान 'आवाज' द्वारा किया गया था जिसमें अमेरिका के शीर्ष छह सहयोगी फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, मैक्सिको, कनाडा और जापान के नागरिक शामिल थे। 
                
रायशुमारी के दौरान 78 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ट्रंप का राजनीतिक दृष्टिकोण दुनिया के लिए खतरा है, 61 प्रतिशत लोगों का मानना था कि इससे ब्रुसेल्स और पेरिस जैसे हमले बढ़ेंगे, 74 प्रतिशत लोगों का मानना था कि उनकी राजनीति नकारात्मक सोच वाली है। 71 प्रतिशत लोगों का मानना है कि ट्रम्प का राजनीतिक दृष्टिकोण वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदेह है। 
             
ट्रंप ने वैश्विक सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने के लिए अमेरिका में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया था। इस रायशुमारी में उनके इस बयान को विश्व के लिए चिंता का कारण बताया गया और कहा कि इससे हमले बढ़ेंगे। 
              
इस बीच, सैन डियागो के कन्वेंशन सेंटर में उनके भाषण के दौरान कम से कम एक हजार लोगों ने अमेरिका और मैक्सिको के झंडों के साथ उनका विरोध किया। (वार्ता)

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख