धनकुबेरों की सूची में डोनाल्ड ट्रंप 222 पायदान लुढ़के

Webdunia
बुधवार, 7 मार्च 2018 (17:40 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति में 1 वर्ष के दौरान बड़ी गिरावट आई है और वे विश्व के धनकुबेरों की सूची में 222 पायदान नीचे आ गए हैं। न्यूयॉर्क मैग्जीन 'फोर्ब्स' की नवीनतम सूची के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप की संपत्ति राष्ट्रपति बनने के बाद तेजी से कम हुई है।


पत्रिका की नवीनतम सूची में ट्रंप की संपत्ति में 40 करोड डॉलर की गिरावट आई और अब वे 3.1 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। संपत्ति में गिरावट की वजह से राष्ट्रपति विश्व के धनकुबेरों की सूची में 222 पायदान की जोरदार गिरावट के बाद अब 544वें स्थान से 766वें स्थान पर आ गए हैं।

वर्ष 2015 में अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव के समय डोनाल्ड ट्रंप ने 10 अरब डॉलर की संपत्ति का दावा किया था। राष्ट्रपति की संपत्ति में गिरावट की मुख्य वजह एक तो न्यूयॉर्क शहर में अचल संपत्ति क्षेत्र के सामने बना हुआ संकट और उनकी ध्रुवीकरण वाली छवि बताई जा रही है।

ई.कॉमर्स के जोर पकड़ने के कारण ट्रंप टॉवर जैसी संपत्तियों के दाम तेजी से नीचे आए हैं। पत्रिका का आकलन है कि पिछले कुछ वर्षों में ट्रंप की सबसे मशहूर इमारत की कीमत ही 4.1 करोड़ डॉलर (लगभग 2.66 अरब रुपए) कम हो गई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

प्रधानमंत्री मोदी बोले- माओवादियों की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की जनसभा में बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेडिंग तोड़ मंच पर चढ़ने लगे लोग

आराध्‍य चतुर्वेदी ने 12वीं CBSE परीक्षा में हासिल किए 94.8% अंक

अगला लेख