डेमोक्रेट जो बिडेन और ट्रंप ने इंडियाना से प्राइमरी में जीत हासिल की

Webdunia
बुधवार, 3 जून 2020 (11:23 IST)
मोंटक्लेयर। डेमोक्रेट जो बिडेन और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए इंडियाना से प्राइमरी में जीत हासिल कर ली है। इंडियाना में डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी के लिए चुनाव नतीजे पहले से ही मालूम थे, क्योंकि बिडेन के प्रतिद्वंद्वियों ने अपना नाम वापस ले लिया था।
ALSO READ: ट्रंप अहम के मद में संकट के समय नहीं कर पा रहे नेतृत्व : जो बिडेन
इंडियाना से जीत के साथ ही पूर्व उपराष्ट्रपति 1,911 प्रतिनिधियों का आंकड़ा छूने के करीब पहुंच चुके हैं, जो डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का नामांकन हासिल करने के लिए आवश्यक है। बिडेन ने 7 राज्यों में प्राइमरी चुनाव में जीत दर्ज की। उन्हें मंगलवार को हुए चुनाव में सबसे अधिक प्रतिनिधि पेन्सिलवेनिया से मिले। वे मैरीलैंड, इंडियाना, रहोडे आईलैंड, न्यू मैक्सिको, मोंटाना और दक्षिण डकोटा से चुनाव जीते।
 
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण इंडियाना में प्राइमरी चुनाव में 4 हफ्तों की देरी हुई। 9 राज्यों और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के मतदाताओं ने मंगलवार को हुए प्राइमरी चुनाव में भाग लिया। जिन राज्यों में मतदान हुआ उनमें इडाहो, इंडियाना, आयोवा, मैरीलैंड, मोंटाना, न्यू मैक्सिको, पेन्सिलवेनिया, रहोडे आईलैंड और दक्षिण डकोटा शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

अगला लेख