ट्रंप ने सुजैन विल्स को व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ किया नियुक्त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (09:22 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने गुरुवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान की प्रबंधक सुजैन विल्स (Suzanne Wills) को 'व्हाइट हाउस' (White House)(अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) की 'चीफ ऑफ स्टाफ' नियुक्त किया। विल्स ये जिम्मेदारी संभालने के बाद अमेरिका के किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में इस शक्तिशाली पद में आसीन होने वाली पहली महिला बन जाएंगी।ALSO READ: पुतिन ने ट्रंप को बताया बहादुर, रूस युक्रेन युद्ध पर अमेरिका से बातचीत को तैयार
 
महिला 'चीफ ऑफ स्टाफ' के रूप में सुजैन का होना सम्मान की बात : ट्रंप ने कहा कि सुजैन (विल्स) अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए अथक प्रयास करती रहेंगी। अमेरिका के इतिहास में पहली महिला 'चीफ ऑफ स्टाफ' के रूप में सुजैन का होना सम्मान की बात है। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह हमारे देश को गौरवान्वित करेंगी। विल्स, 2024 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप के सफल चुनाव प्रचार अभियान की प्रबंधक थीं।ALSO READ: पुतिन ने ट्रंप को बताया बहादुर, रूस युक्रेन युद्ध पर अमेरिका से बातचीत को तैयार
 
ट्रंप के चुनाव प्रचार के सफल अभियानों का एक अभिन्न हिस्सा रहीं : ट्रंप ने कहा कि सूसी (सुजैन) विल्स ने मुझे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत हासिल करने में मदद की और वे मेरे 2016 तथा 2020 में हुए चुनाव प्रचार के सफल अभियानों का एक अभिन्न हिस्सा रही हैं। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि सूसी बुद्धिमान, कड़े निर्णय लेने वाली, नई सोच की महिला हैं और उन्हें हर कोई पसंद करता है तथा उनका सम्मान करता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान को बड़ा झटका, PTI के सांसदों समेत 166 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई सजा

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

'रमी गेम' विवाद के बाद फडणवीस सरकार का बड़ा एक्‍शन, मंत्री माणिकराव कोकाटे से छीना कृषि विभाग

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

अगला लेख