परमाणु हथियारों के लिए ट्रंप पर नहीं किया जा सकता है भरोसा : हिलेरी

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2016 (18:33 IST)
फिलाडेल्फिया (अमेरिका)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को गर्म-मिजाज बताते हुए कहा कि परमाणु हथियार को लेकर उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।
हिलेरी (68) ने वैश्विक नेतृत्व और सैन्य शक्ति के साथ अमेरिका के समावेशी विकास की अपनी दृष्टि पेश करते हुए मतदाताओं को आगाह किया कि आर्थिक पीड़ा, हिंसा और आतंकवाद के बीच राष्ट्र फैसले की घड़ी से रूबरू है।
 
डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने अपना नामांकन स्वीकार करते हुए कहा कि एक बार फिर अमेरिका फैसले की घड़ी से सम्मुख है। शक्तिशाली ताकतें हमें तोड़ना चाह रही हैं और हमारे संस्थापकों की तरह कोई गारंटी नहीं है। यह सचमुच हम पर है। हमें फैसला करना है कि क्या हमें एकजुट होकर काम करना है ताकि हम सभी एकसाथ आगे बढ़ें।
 
उन्होंने अमेरिकी जनता से कहा कि वे एक ऐसी अमेरिकी अर्थव्यवस्था बनाएंगी जिसमें सिर्फ कुछ को नहीं, बल्कि हर किसी को रोजगार मिलेगा और जहां नफरत पर प्यार की जीत होगी। 
 
उन्होंने कहा कि वे एक ऐसे ही देश के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। हजारों पार्टी डेलीगेट, नेताओं और समर्थकों से भरे वेल्स फार्गो सेंटर में हिलेरी ने नामांकन स्वीकार करते हुए कहा कि पूरी विनम्रता, दृढ़ता और अमेरिका की संभावनाओं में बेइंतहा यकीन के साथ मैं राष्ट्रपति पद के लिए आपका नामांकन स्वीकार करती हूं। इसी के साथ वेल्स फार्गो सेंटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख