उत्तर कोरिया के दूतावास में अवैध रूप से घुसने पर 2 पत्रकार गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 8 जून 2018 (17:02 IST)
सिंगापुर। उत्तर कोरिया के दूतावास में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में दक्षिण कोरिया के 2 पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच शिखर वार्ता के कुछ दिन पहले यह घटना हुई है।
 
 
पुलिस ने शुक्रवार को फेसबुक पर पोस्ट में कहा कि कोरियन ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम न्यूज (केबीएस) के लिए काम करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों की उम्र 42 और 45 साल है। दक्षिण कोरिया के 2 अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इसमें 31 वर्षीय 1 शख्स केबीएस न्यूज के लिए काम करता है जबकि 29 वर्षीय 1 शख्स समूह का गाइड और दुभाषिया है।
 
पुलिस को गुरुवार को उत्तर कोरिया के दूतावास में अवैध तौर पर लोगों के प्रवेश करने के बारे में सूचना मिली थी। शिखर वार्ता के आयोजन स्थल के आस-पास बहुत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

तहव्वुर राणा के खिलाफ NIA ने ठोका पहला चार्ज, 13 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

तीसरे फ्लीट सपोर्ट शिप का ‘कील लेइंग’ समारोह, भारतीय नौसेना को सौंपा गया सहायता पोत ‘निस्तार’

भोपाल में 90 डिग्री पुल के बाद एक्टिव हुआ PWD विभाग, निर्माणाधीन पुलों की जांच के लिए बनी कमेटी, इंदौर सांसद ने भी लिखा पत्र

Rajasthan : छात्रा ने विकास के दावों की खोली पोल, नेताओं पर कसा तंज, वीडियो हुआ वायरल

Mohan Cabinet Decision : 49 हजार से अधिक पद मंजूर, किसानों को राहत, जलकर माफ, मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले

अगला लेख