अमेरिका को विभाजनकारी स्थिति से बाहर निकालना चाहते हैं ट्रंप

Webdunia
बुधवार, 31 जनवरी 2018 (09:22 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले आधिकारिक 'स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस' से पहले कहा कि वह देश को व्यापक विभाजनकारी स्थिति से बाहर निकालना चाहते हैं।
 
दोपहर के भोज के दौरान न्यूज चैनल के एंकरों के समूह को उन्होंने कहा कि मैं यह कहना चाहता हूं कि ...मैं अपने देश का एकजुट देखना चाहता हूं। मैं अपने देश को व्यापक विभाजनकारी स्थिति से बाहर निकालना चाहता हूं... जो सिर्फ एक साल में नहीं हुआ है, बल्कि कई वर्षों में हुआ है, सिर्फ ओबामा नहीं बल्कि बुश के शासनकाल से...। आप बुश के शासनकाल पर नजर डालें। आप क्लिंटन के शासनकाल पर नजर डालें।'
 
अपने पहले ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन से पहले ट्रंप ने समाचार चैनलों के एंकरों के एक समूह के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि भिन्न विचारों के बीच देश को एकजुट करना आसान नहीं होगा।
 
ट्रंप ने कहा कि विभाजनकारी स्थिति हमारे देश में पिछले साल से नहीं बल्कि कई वर्षों से बनी हुई है। मुझे लगता है कि हम अपने देश को एकजुट कर पाए तो यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। हालांकि यह आसान नहीं होगा क्योंकि हमारे देश में विभिन्न विचार मौजूद हैं। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख