24 घंटे के अंदर रूस-यूक्रेन युद्ध को रोक सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, दिया बड़ा बयान

Webdunia
सोमवार, 6 मार्च 2023 (13:37 IST)
वॉशिंगटन। donald trump : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि वे साल 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चनाव में जीत जाएं तो वे एक साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को 24 घंटों के अंदर रोक सकते हैं।

ट्रंप ने कहा कि यदि वे सत्ता में होते तो यह युद्ध कभी भी होने ही नहीं देते। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि वे रूस-यूक्रेन जंग को खत्म कर तीसरे विश्व युद्ध को होने से रोक सकते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध का सीधा-सीधा असर विश्व के दूसरे देशों पर भी देखा जा सकता हैं। 
 
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के आक्रमण को रोकने के लिए 31 टैंक यूक्रेन भेजने का वादा किया है। ट्रंप का मानना है कि अमेरिका की ओर से भेजे जा रहे यह फाइटर टैंक्स युद्ध को रोकने की बजाय उसे और ज्यादा बढ़ाने का काम करेंगे। 
 
दरअसल, 2024 में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव होंगे। डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर रिपब्लिकन पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने की उम्मीदवारी पेश कर चुके हैं। वे देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंडे का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख