ट्रम्प के साथ अंतरंग संबंध का दावा करने वाली पोर्न स्टार गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (21:29 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अंतरंग संबंधों का दावा करने वाली पोर्न स्टार स्ट्रॉमी डेनियल्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्ट्रॉमी डेनियल्स को ओहियो प्रांत के कोलम्स के एक स्ट्रिप क्लब से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। 
 
पोर्न स्टार पर आरोप है कि उसने स्टेज पर अपने एक ग्राहक को उसे छूने की अनुमति दी थी। डेनियल्स के वकील माइकल अवेटी ने ट्वीट करके कहा कि यह गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। डेनियल्स ने ग्राहक को सामान्य तरीके से छूने की अनुमति दी थी। माइकल ने कहा कि डेनियल्स को स्टिंग ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार किया गया है। झूठे आरोपों के खिलाफ हम अदालत में लड़ाई लड़ेंगे।
 
डेनियल्स ने कहा था कि वर्ष 2016 में ट्रम्प ने उसके साथ अंतरंग संबंध बनाए थे और इसके लिए उसे उनके निजी सचिव माइकल कोहन ने 130,000 डॉलर दिए थे। यह बात राष्ट्रपति चुनाव होने से कुछ पहले की है और इसे देखते हुए उसे इस बात को गुप्त रखने को लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था।
 
 
कोहन ने स्वीकार किया था कि डेनियल्स को पैसे दिए गए थे। ट्रम्प ने डेनियल्स के साथ किसी भी तरह के संबंध को नकारते हुए कहा था कि उनके खिलाफ अनाप-शनाप बोलने वाली डेनियल्स को मुंह बंद करने के लिए पैसा दिया गया था। वह कुछ भी आरोप लगा रही थी।
 
 
स्टॉर्मी डेनियल्स ने अक्टूबर 2016 में किए गए समझौते को खत्म करने के लिए ट्रंप और उनके पूर्व वकील माइकल कोहेन पर मुकदमा दायर कर रखा है। उसने ट्रम्प के खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

13 दिन बाद कब्र से निकाला महिला का शव, पति पर हत्या का आरोप

सपा नेता रामजीलाल सुमन बोले, समानता नहीं होने तक देश में नहीं रुकेगा धर्मांतरण

क्या थाईलैंड, कंबोडिया युद्ध खत्म करा पाएंगे ट्रंप?

LIVE: फर्जी एंबेसी मामले में हर्षवर्धन जैन के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अगला लेख