डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट से वार्ता को बताया समय की बर्बादी, बीच में छोड़ी बैठक

Webdunia
गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (17:16 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आंशिक शटडाउन को लेकर डेमोक्रेट के साथ वार्ता को पूरी तरह समय की बर्बादी करार देते हुए बैठक के बीच से अचानक बाहर निकल आए। इस विवादास्पद चर्चा के बीच पेलोसी और शूमर ने दीवार के बारे में जुनूनी होने के लिए ट्रंप की आलोचना की।


ट्रंप ने निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी और सीनेट के अल्पसंख्यक नेता चुक शूमर के साथ ताजा बहस के बाद ट्वीट किया, मैंने पूछा कि 30 दिनों में क्या होने जा रहा है अगर मैं जल्दी से चीजों को खोल दूं, तो क्या आप बॉर्डर सुरक्षा को मंजूरी देने जा रहे हैं, जिसमें एक दीवार या स्टील की दीवार शामिल है?

नैन्सी ने कहा, नहीं। मैंने कहा अलविदा, कुछ और काम नहीं करना है! इस विवादास्पद चर्चा के बीच पेलोसी और शूमर ने दीवार के बारे में जुनूनी होने के लिए ट्रंप की आलोचना की। साथ ही आंशिक शटडाउन के तहत सरकारी बंद से प्रभावित सैकड़ों संघीय कर्मचारियों की दुर्दशा की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि बंद से संघीय कार्यालयों का एक चौथाई हिस्सा प्रभावित हुआ है तथा आठ लाख कर्मचारियों पर इसका असर हुआ है। हड़ताल पिछले 19 दिनों से जारी है तथा अमेरिकी इतिहास के सबसे लंबी हड़ताल में शुमार होने की ओर अग्रसर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख