ट्रंप साल के अंत में दान करेंगे अपना वेतन

Webdunia
मंगलवार, 14 मार्च 2017 (10:47 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साल के अंत में अपना वार्षिक वेतन 4,00,000 डॉलर परमार्थ कार्यों के लिए दान कर देंगे।
 
प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने बताया कि वह (राष्ट्रपति) चाहते हैं कि उनके परमार्थ कार्य में मीडिया उनकी मदद करे। अक्सर ट्रंप मीडिया की आलोचना करते रहे हैं।
 
स्पाइसर ने कहा, 'राष्ट्रपति साल के अंत में अपना वेतन दान करना चाहते हैं। उन्होंने अमेरिका के लोगों के लिए यह संकल्प लिया है।' उन्होंने कहा, 'उन्होंने आप से इसके (वेतन) सही इस्तेमाल को सुनिश्चित करने में मदद करने की अपील की है।'
 
व्हाइट हाउस से आया यह बयान बिल्कुल अलग है क्योंकि पिछले कुछ समय से अक्सर उसका मीडिया से टकराव होता रहा है। राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के दौरान अरबपति उद्योगपति ने कई बार वेतन नहीं लेने की बात कही थी।
 
पूर्व में राष्ट्रपति हर्बर्ट हूवर और जॉन एफ कैनेडी ने भी अपना वेतन परमार्थ कार्यों के लिए दान दिया था। (भाषा) 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख