लंदन में ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन, ‘ट्रंप बेबी’ का गुब्बारा उड़ाया गया

Webdunia
शनिवार, 14 जुलाई 2018 (00:02 IST)
लंदन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ब्रिटेन की पहली राजकीय और विवादित यात्रा के खिलाफ व्यापक  विरोध प्रदर्शन हुए और इस क्रम में डायपर में  ट्रंप बेबी ’’ का एक विशाल गुब्बारा संसद भवन के ऊपर उड़ाया  गया।
 
 
पार्लियामेंट स्क्वायर पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे नारंगी रंग के इस ब्लिंप या गुब्बारे में हवा भरी गई। इस  दौरान लोग तालियां बजा रहे थे। छह मीटर के गुब्बारे में जब हवा भरी गई, यह धीरे-धीरे हवा में ऊपर उठा। यह तकरीबन 30 मीटर की ऊंचाई पर उड़ेगा। 
 
ब्लिंप के आयोजक लियो मुर्रे ने बताया कि विशालकाय गुब्बारे का डिजाइन ट्रंप से  उस भाषा में बात करने के  लिए किया गया है जो वह समझते हैं जो निजी अपमान है। ’’ 
 
ट्रंप की खिल्ली उड़ाने के इस विचार पर कुछ लोग असहज महसूस कर सकते हैं लेकिन मुर्रे ने कहा कि उन्हें  लगता है कि ट्रंप की नीतियों ने एक ऐसा माहौल बनाया है जहां सामान्य कूटनीतिक नियम लगभग निलंबित  हैं।
 
आयोजकों ने बताया कि इस विशालकाय गुब्बारे के लिए 29,000 पौंड से ज्यादा की रकम इकट्ठा की गई क्योंकि वे एक हास्यपूर्ण विरोध दर्ज कराना चाहते थे। 
 
प्रदर्शनकारियों में शामिल और खुद को ‘ट्रंप बेबीसीटर्स’ समूह की सदस्य बताने वाली भारतीय मूल की शीला  मेनन ने कहा, मेरे लिए यह एक बेहद उत्कृष्ट ब्रिटिश राजनीतिक तंज है।’ 
 
लंदन के मेयर सादिक खान ने लंदन के ऊपर ‘ट्रंप बेबी’ को उड़ने की इजाजत देने के अपने फैसले की  हिमायत करते हुए कहा,  यह विरोध अमेरिकी विरोधी नहीं है।’ 
 
पाकिस्तानी मूल के मेयर ट्रंप की ब्रिटेन यात्रा के मुखर विरोधी हैं। पिछले साल लंदन में आतंकवादी हमले पर  ट्रंप के ट्वीट की वह आलोचना कर चुके हैं। 
 
इस बीच, एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों को आगाह किया कि ट्रंप  की यात्रा के दौरान सरगर्मी कम रखें और निम्न प्रोफाइल’ अपनाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

पृथ्वी अवलोकन उपग्रह Nisar 30 जुलाई को होगा प्रक्षेपित, NASA और ISRO का है संयुक्त अभियान

LIVE: विपक्ष का हंगामा, लोकसभा की कार्रवाई स्थगित, ऑपरेशन सिंदूर पर होना थी चर्चा

भारत के 10 हथियार जिनसे अमेरिका भी घबराता है, चीन भी मानता है लोहा

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से सुलह संबंधी बातचीत से किया इंकार, जानिए क्यों

बिरला की राहुल को हिदायत, अपने नेताओं को समझाइए कि जनता ने पर्चियां फेंकने के लिए नहीं भेजा

अगला लेख