भारत के विरुद्ध बड़ा कदम उठाना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

Webdunia
शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (17:55 IST)
शिकागो। भारत और अमेरिका के विदेश एवं रक्षा मंत्रियों के बीच सफल वार्ता के एक ही दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह भारत और चीन जैसे विकासशील देशों को दी जाने वाली सब्सिडी खत्म करना चाहते हैं। 
 
ट्रंप ने शुक्रवार को एक धन संग्रह कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत और चीन खुद को विकासशील देश बताते हैं और इसी आधार पर वे सब्सिडी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे देश हैं, जिनकी अर्थव्यवस्था विकासशील मानी जाती है। कुछ देश अभी परिपक्व नहीं हुए हैं, इसलिए हम उन्हें सब्सिडी का भुगतान कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह पागलपन है। भारत, चीन और ऐसे अन्य देशों को हम ये कहते हैं कि वह वास्तव में विसकित हो रहे हैं। हमें उन्हें पैसे देने पड़ते हैं। ये सभी चीजें मूर्खतापूर्ण हैं, लेकिन हम इसे रोकने जा रहे हैं। हमने इसे रोक दिया है।
 
उन्होंने कहा कि हम भी विकासशील देश हैं, ओके? जैसा कि मैं सोचता हूं, हम एक विकासशील देश हैं। मैं भी इस श्रेणी में आना चाहता हूं क्योंकि हम विकसित हो रहे हैं। हम तेजी से विकसित हो रहे हैं।
 
ट्रंप ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की आलोचना करते हुए कहा कि बहुत से लोग यह नहीं जानते कि यह क्या है और इसने चीन को आर्थिक महाशक्ति बनने की इजाजत दे दी।
 
गौरतलब है कि दिल्ली में गुरुवार को भारत और अमेरिका के विदेश एवं रक्षा मंत्रियों के बीच टू प्लस टू बैठक के समापन के अवसर पर अमेरिकी विदेश मंत्री माइकल पोम्पियो ने दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की थी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर आया बड़ा अपडेट, भारत निर्वाचन आयोग ने क्या कहा

Malegaon blast case : मोहन भागवत को लेकर मालेगांव ब्लास्ट केस के तत्कालीन ATS अधिकारी महबूब मुजावर का बड़ा खुलासा

2020 से अब तक कितने विदेशियों को जारी किए ई-वीजा, सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, 11 लोगों की मौत और 124 घायल

ट्रंप का टैरिफ क्‍यों बढ़ा रहा है अमेरिकी खरीदारों की चिंता?

अगला लेख