डॉ. कलाम थे दुनिया के वैज्ञानिक थे : चीनी प्रोफेसर

Webdunia
मंगलवार, 28 जुलाई 2015 (23:42 IST)
बीजिंग। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की चीन की दो यादगार यात्राओं और उनमें छात्रों के साथ उनके संवाद को याद करते हुए चीन के शिक्षक समुदाय ने आज भारत के मिसाइल मैन को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वे केवल भारत के नहीं बल्कि पूरी दुनिया के वैज्ञानिक थे।
विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रमुख जियांग ने कहा, वह केवल भारत के नहीं बल्कि पूरी दुनिया के भी वैज्ञानिक हैं। चीन की जनता उन्हें लंबे समय तक याद रखेगी। कलाम ने दो बार चीन की यात्रा की थी। पहली बार वे 2012 में चीन आए थे और बाद में चीनी सरकार के निमंत्रण पर 2014 में आए थे।
 
चीन में छात्रों को संबोधित करते हुए कलाम ने चीन-भारतीय संयुक्त अंतरिक्ष साझेदारी की वकालत की थी। विकास की चुनौतियों पर कलाम ने कहा था कि चीनी और भारतीय विश्वविद्यालयों को विकास की थीम पर अनुसंधान करने चाहिए।
 
कलाम ने पहली चीनी यात्रा के दौरान 2012 में सरकारी सीसीटीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि भारत अंततोगत्वा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य बनेगा क्योंकि एक अरब से अधिक आबादी वाले देश को नीति निर्माण की प्रक्रिया से दूर रखना अलोकतांत्रिक होगा। (भाषा)

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?