271 करोड़ रुपए और 2 बच्चों के साथ लापता हुई UAE की रानी

Webdunia
रविवार, 30 जून 2019 (13:55 IST)
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की रानी हया बिंत अल हुसैन के 2 बच्चों और 31 मिलियन पाउंड (271 करोड़ रुपए) के साथ लापता होने की खबरें हैं। हया दुबई के अरबपति शासक शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मखतूम की छठी बेगम हैं। वे जॉर्डन के शाह (राजा) अब्दुल्ला की सौतेली बहन हैं। शेख मुहम्मद UAE के उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री हैं। शेख मुहम्मद दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हैं।
 
माना जा रहा है कि हया इस समय लंदन में कहीं पर हैं। हया अपने पति शेख मुहम्मद से तलाक चाह रही हैं। हया दुबई से पहले जर्मनी गईं। उनके साथ बेटी जलीला (11) और बेटा जायेद (7) हैं। वे नई जिंदगी की शुरुआत के लिए अपने साथ ढेर सारा पैसा लाई हैं। जर्मनी में उन्होंने सरकार से राजनीतिक शरण मांगी है। 
 
ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ीं हया को सार्वजनिक जीवन और सोशल मीडिया अकाउंट पर 20 मई के बाद नहीं देखा गया जबकि इससे पहले उनके सामाजिक कार्यों से जुड़े फोटो पोस्ट में दिखाई देते थे। हया सामाजिक कार्यों में भी फरवरी से दिखाई नहीं पड़ रही थीं।
 
राजनयिक ने की मदद : बताया जा रहा है कि हया को दुबई से निकलने में जर्मनी के एक राजनयिक ने मदद की है। दावा यह भी किया जा रहा है कि जर्मन अधिकारियों ने हया की वापसी के लिए शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मखतूम के अनुरोध को ठुकरा दिया है।

इसके कारण दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संकट पैदा हो गया है। इससे पहले शेख की बेटी राजकुमारी लतीफा ने भी देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी। बाद में उन्हें उन्हें गोवा के पास भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़कर दुबई में शाही परिवार को सौंप दिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

शहरी गैस कंपनियों पर कसा शिकंजा, एक समान रेट पर मिलेगी पाइपलाइन से रसोई गैस

उत्तराखंड का निवेश उत्सव एक्स पर पहले नंबर हुआ ट्रेंड, सोशल मीडिया यूसर्ज ने CM धामी को बताया कुशल प्रशासक

रांची को मिलेगी विकास की सौगात, हेमंत सोरेन ने दी दो फ्लाईओवर और सड़क को मंजूरी

जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने में सबसे बड़ी चुनौती, पाकिस्तान को लेकर क्या बोले उमर अब्दुल्ला

अगला लेख