डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और दामाद ने इस तरह कमाए करोड़ों डॉलर, जानिए उनकी वार्षिक आमदनी

Webdunia
शनिवार, 15 जून 2019 (11:18 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुश्नर की 2018 में आमदनी करीब 13.5 करोड़ डॉलर की रही। ट्रंप प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पति-पत्नी ने यह कमाई रियल एस्टेट, शेयर, बांड आदि से की है।

शुक्रवार को जारी वित्तीय जानकारी के अनुसार, वॉशिंगटन डीसी में ओवल ऑफिस (राष्ट्रपति कार्यालय) के पास स्थित पारिवारिक होटल में इवांका की हिस्सेदारी से उन्हें 2018 में 39.5 लाख डॉलर की कमाई हुई है। 2017 में भी होटल से होने वाली उनकी आमदनी कुछ इसी के आसपास थी।

विदेशी राजनयिकों और लॉबिस्ट का यह पसंदीदा होटल फिलहाल दो मुकदमों का सामना कर रहा है। मुकदमों के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप संवैधानिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिसके तहत किसी भी विदेशी सरकार से राष्ट्रपति कोई भुगतान नहीं ले सकता है।

बैग, जूते और तमाम अन्य चीजें बेचने वाली कंपनी इवांका ट्रंप होल्डिंग से उनकी कमाई करीब 10 लाख डॉलर की हुई है जो 2017 के मुकाबले कम से कम 50 लाख डॉलर कम है। इवांका ने पिछले साल कहा था कि वह अपनी कंपनी बंद करने की सोच रही हैं ताकि व्हाइट हाउस में अपने पिता के साथ काम पर पूरा ध्यान दे सकें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख