आर्कटिक क्षेत्र में धरती का तापमान बढ़ा, वैज्ञानिकों के माथे पर शिकन

Webdunia
गुरुवार, 25 जून 2020 (07:38 IST)
मॉस्‍को। आर्कटिक या कम से कम इस क्षेत्र के कई हिस्सों में एक प्रकार से ज्वर की स्थिति है यानी धरती इन दिनों यहां आग उगल रही है जिसने वैज्ञानिकों को इस चिंता में डाल दिया है कि बाकी दुनिया के लिए इसका क्या तात्पर्य है।

रूस के आर्कटिक शहर वर्खोयांस्क में शनिवार को पारा संभवत: 38 डिग्री तक चला गया जो 100.4 डिग्री फारेनहाइट होता है। यह एक ऐसा तापमान है जब व्यक्ति को ज्वर हो जाता है। लेकिन यह तापमान साइबेरिया का है जहां बर्फ जमी रहती है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने मंगलवार को कहा कि वह तापमान रीडिंग की पुष्टि करने में लगा है जो आर्कटिक वृत्‍त के उत्तरी क्षेत्र के लिए अप्रत्याशित है।

मिशीगन विश्वविद्यालय के पर्यावरण विद्यालय के डीन जोनाथन ओवरपेक ने एक ई-मेल में कहा,आंकड़े और वास्तविक दृष्टि से आर्कटिक क्षेत्र में आग लगी हुई है।

वायुमंडल में कार्बन डाईऑक्साइड और अन्य ग्रीन हाउस गैसों के बढ़ते स्तर के चलते हमने जितने का अनुमान लगाया था उससे कहीं ज्यादा तेजी से यह क्षेत्र गर्म हो रहा है। इस बढ़ते तापमान के चलते बर्फ तेजी से पिघलती जा रही है और दावानल की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

उन्होंने लिखा, साइबेरिया में तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि बहुत बड़े खतरे की चेतावनी है।साइबेरिया के अधिकतर क्षेत्र में इस साल तापमान ज्यादा है जो इस सीजन में औसत से बहुत ज्यादा है।
गैर लाभकारी जलवायु विज्ञान संस्था बर्कले अर्थ के अनुसार जनवरी और मई के बीच उत्तर मध्य साइबेरिया में औसत तापमान औसत से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp, Telegram और Snapchat पर देती थी खुफिया जानकारी, पाकिस्तान के लिए जासूस बनी ज्योति मल्होत्रा के बारे में खौफनाक खुलासे

सैन्य कार्रवाई की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना अपराध : राहुल गांधी

Pakistan पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, जो दुस्साहस करेगा, भारत उसे सबक सिखाएगा

कौन हैं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित स्वामी रामभद्राचार्य, राम जन्मभूमि फैसले में निभाई निर्णायक भूमिका

शहबाज शरीफ के जहरीले बोल, कहा- करारा जवाब देंगे, पाक सेना ने रचा इतिहास

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : कहीं गर्मी तो कहीं बारिश का कहर, जानिए देशभर में मौसम का हाल

IMF ने पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाईं, राहत कार्यक्रम के प्रति जोखिम को लेकर चेतावनी

हैदराबाद में चारमीनार के पास बिल्डिंग में भीषण आग, 17 की मौत

भारत पाकिस्तान में सीजफायर जारी, आज नहीं होगी DGMO लेवल की बातचीत

असदुद्दीन ओवैसी ने कॉलेज में क्रिकेट के दिनों को किया याद, कहा, कोहली जैसे और खिलाड़ी आएंगे

अगला लेख