Hanuman Chalisa

भूकंप से थर्राया दक्षिणी फिलीपीन, बिजली गुल, कई घर तबाह

Webdunia
बुधवार, 12 अप्रैल 2017 (09:37 IST)
मनीला। दक्षिणी फिलीपीन में मंगलवार सुबह 6.0 तीव्रता वाले भयानक भूकंप से दर्जनों घर तबाह हो गए और दहशत के चलते लोग घर छोड़कर सड़कों पर आ गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि हालांकि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन मनीला के लगभग 800 किलोमीटर दक्षिण में स्थित लनाओ डेल सुर में बिजली गुल हो गई और पानी के पाइप टूट गए।
 
आपदा राहत अधिकारियों ने बताया कि यह भूकंप सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर आया जिससे घरों में सो रहे लोग अपने बिस्तरों से गिर पड़े और डर के चलते सड़कों पर आ गए। प्रांतीय आपदा बचाव अधिकारी फ्रांसिस गार्सिया ने एबीएस-सीबीएन टेलीविजन से कहा कि लोग इस आपदा के कारण भयभीत हो गए और घरों से बाहर आकर सड़कों पर खड़े हो गए। गार्सिया ने बताया कि एक अस्पताल के लोगों को एहतियात के तौर पर बाहर निकाल लिया गया।
 
राज्य के भूकंप विज्ञान कार्यालय ने बताया कि फिलीपीन के प्रमुख शहरी केन्द्रों दावोस और कागायन डे ऑरो सहित 16 अन्य शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसने कहा कि भूकंप से एक राजमार्ग पर दरार आ गई, जबकि लकड़ी के घर, एक राष्ट्रीय हाईस्कूल तथा एक मस्जिद मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।
 
उल्लेखनीय है कि इससे कुछ दिन पहले तिहरे भूकंप से पर्यटक शहर माबिनी में अनेक इमारतें ढह गई थीं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

सज-धजकर पहुंचे थे 42 दूल्हे, न मिला मंडप, न आई दुल्हन; शादी के नाम पर MP में अनोखी महाठगी

चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

LIVE: सस्ता हुआ कच्चा तेल, 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे, बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Top News: पेट्रोल-डीजल के दाम में लगी आग, नौतपा शुरू; पीएम मोदी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अगला लेख