पाकिस्तान में आया 5.7 तीव्रता का भूकंप, दिल्‍ली-NCR में भी महसूस किए झटके

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (15:36 IST)
Earthquake hits many parts of Pakistan : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद समेत देश के कुछ हिस्सों में बुधवार को 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। पाकिस्तान के समयानुसार दोपहर 12.28 बजे भूकंप का झटका आया। भूकंप के झटके अफगानिस्तान समेत भारत की राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए।
ALSO READ: Earthquake: आने वाला है सबसे बड़ा भूकंप, रहें सावधान, भयानक तबाही होने की आशंका
देश के मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों के अनेक इलाकों में और देश की राजधानी इस्लामाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पाकिस्तान के समयानुसार दोपहर 12.28 बजे भूकंप का झटका आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गई।
ALSO READ: चांद पर क्यों होती है भूकंपीय हलचल? क्या कहता है ISRO का विश्लेषण
जियो न्यूज ने मौसम विभाग के हवाले से कहा कि भूकंप का केंद्र पंजाब प्रांत के दक्षिण पश्चिम में डेरा गाजी खान क्षेत्र के पास 10 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि अमेरिका भूगर्भ सर्वेक्षण ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई जिसका असर भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में महसूस किया गया।
ALSO READ: भूकंप के 2 झटकों से दहला कश्मीर, लोगों में हड़कंप
इस बीच भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि पाकिस्तान में बुधवार दोपहर 12.58 बजे 5.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी इसके झटके महसूस किए गए।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बहराइच का लंगड़ा भेड़िया है अल्फा मेल? जानिए 50 गांवों में क्यों फैली है दहशत

महाराष्ट्र में महायुति को बहुमत मिलने की स्थिति में क्या शिंदे का पत्ता साफ हो जाएगा?

iPhone 16 सीरीज लॉन्च होते ही सस्ते हुए iPhone 15 , जानिए नया आईफोन कितना अपग्रेड, कितनी है कीमत

Manipur: छात्रों के आंदोलन के बीच पूरे मणिपुर में इंटरनेट सेवा निलंबित, हथियारों के अवशेष मिले

Delhi : AAP सरकार को गिराने की साजिश, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की तैयारी, आतिशी ने BJP पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

बहराइच में भेड़िए ने 2 और लड़कियों पर किया हमला, अब तक 30 से ज्‍यादा लोग हुए घायल

Tuberculosis: क्‍यों नहीं हो रहा टीबी की दवाओं का असर, क्‍या है वजह?

शिमला में अवैध मस्जिद के निर्माण पर बवाल, हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उच्च शिक्षा मंत्री का दावा, हमारे भारतीय पुरखों ने की थी अमेरिका की खोज

Live : शिमला में मस्जिद विवाद पर बड़ा बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

अगला लेख