चीन में भूकंप का तेज झटका, एक की मौत

Webdunia
शनिवार, 26 नवंबर 2016 (10:01 IST)
बीजिंग। शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र की अक्तो काउंटी में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सरकारी मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
सरकारी संवाद एंजेसी शिंहुआ ने बताया कि किजिल्सु किरगिज स्वायत्तशासी प्रीफेक्चर में कल रात शक्तिशाली भूकंप के कारण एक मकान के ढह जाने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। इस दौरान छह मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
 
स्थानीय प्रशासन ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई और ठंडे उंचे इलाकों में था जहां बहुत कम आबादी है। भूकंप के केंद्र के निकट स्थित गांव में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। निकटवर्ती कशगर प्रीफेक्चर में भी शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया। दक्षिणी शिनजियांग में रेलवे के सेक्शनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
 
चीन भूकंप प्रशासन ने आपात कार्रवाई के तहत कदम उठाने शुरू किए हैं और एक दल को भूकंप प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है। क्षेत्रीय भूकंप ब्यूरो ने भी आपात कार्रवाई शुरू की है।
 
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के केंद्र के निकट स्थित गांव में 80 मकान हैं। वहां भूकंप के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गए और मृत पशु पाए गए लेकिन इस दौरान कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। 
 
अमेरिका जियोलॉजिकल सर्विस ने भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी है। भूकंप के इस केंद्र की 200 किलोमीटर तक की परिधि में पिछले पांच साल में चार या इससे अधिक तीव्रता तक के 83 भूकंप आए हैं। सर्वाधिक तीव्रता का भूकंप सात दिसंबर 2015 में ताजिकिस्तान में दर्ज किया गया था। वहां 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था। (भाषा) 
Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

आपके पास है Wagon R Car तो ऐसे करें देखभाल, जानिए आसान से Tips

कौन बनेगा 18वीं लोकसभा का अध्यक्ष, अब भी असमंजस बरकरार

कंचनजंघा एक्सप्रेस दुर्घटना की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे : अश्विनी वैष्णव

Bakra Eid : दिल्‍ली की पशु मंडी में आया दुर्लभ बकरा, कीमत 10 लाख रुपए, जानिए क्‍या है खासियत...

48 घंटे में मौत, Corona Virus के बाद जानलेवा बै‍क्टीरिया से हड़कंप, जानिए कैसे बचें

अगला लेख