Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं

Advertiesment
Indonesia
जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ बरात में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, हालांकि सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
 
 
मौसम एवं भू-भौतिकी एजेंसी के अधिकारी मोहम्मद फादिला ने बताया कि भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 8.30 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र दक्षिण पूर्वी मानोकवारी में सतह से 26 किलोमीटर नीचे था। उन्होंने बताया कि अब तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
 
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नुग्रोहो ने बताया कि भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। भूकंप के झटकों के कारण लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके लगभग 5 मिनट तक महसूस किए गए। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वर्ष 2018 की सबसे महंगी और चर्चित शादियां