दो मुस्लिम भाइयों ने श्रीलंका में आत्मघाती आतंकी हमलों को दिया अंजाम, धमाकों में गई 320 लोगों की जान

Webdunia
मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 (18:06 IST)
कोलंबो। श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दिन हुए सिलसिलेवार 8 धमाकों में दो मुस्लिम भाइयों ने दो होटलों में आत्मघाती आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। द्वीप देश में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में 320 से अधिक लोग मारे गए हैं।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोलंबो के एक संपन्न मसाला कारोबारी के दो बेटों ने राजधानी स्थित शांगरी-ला और सिनमन ग्रांड होटलों में रविवार को उस समय खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया था जब अतिथि नाश्ते के लिए कतार में लगे थे। सूत्रों ने यह भी खुलासा किया कि एक चौथे होटल को भी निशाना बनाया गया, लेकिन हमला विफल हो गया।
 
इस संबंध में एक जांच अधिकारी ने कहा कि दोनों मुस्लिम भाई 27-29 साल की उम्र के थे। दोनों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीन होटलों और तीन गिरजाघरों पर भीषण हमलों में शामिल अन्य आतंकी हमलावरों से इन दोनों भाइयों का क्या संबंध था।
अधिकारी ने बताया कि दोनों भाई इस्लामी चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के प्रमुख सदस्य थे। सरकार ने हमलों के लिए इसी संगठन को जिम्मेदार बताया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि एक चौथे होटल पर भी हमले की योजना बनाई गई थी। हमले से एक दिन पहले एक हमलावर संबंधित होटल में पहुंचा था और अपना पता दिया था।
 
उन्होंने बताया कि वह घटनास्थल पर था, लेकिन उसने विस्फोटकों में धमाका नहीं किया। यह स्पष्ट नहीं है कि विस्फोटक फट नहीं पाया या फिर किसी कारण से हमलावर ने खुद ही विस्फोट नहीं किया।
 
शांगरी ला होटल में विस्फोट के बाद चौथे होटल के स्टाफ को संबंधित व्यक्ति पर शक हुआ और राजधानी के पास एक जगह उसका पता लगा लिया गया। पुलिस से सामना होने पर इस व्यक्ति ने खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया जिसमें दो राहगीर भी मारे गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप का PM मोदी को झटका, भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ

Nestle के CMD नारायणन बोले- Maggi मामले से सबक लिया, कंपनी में बदलाव के लिए अच्छा समय

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

Premanand Ji Maharaj Controversy: प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड के अग्निवीरों की ‘टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स’ में होगी तैनाती

अगला लेख