Hanuman Chalisa

भारतीयों के लिए सबसे अच्छा है ईबी-5 वीजा

Webdunia
मंगलवार, 27 जून 2017 (14:57 IST)
चंडीगढ़। अमेरिका में काम के लिए एच-1बी वीजा में आ रही दिक्कतों और वहां के दीर्घकालिक वीजा के लिए 10 साल से भी अधिक लंबे इंतजार को देखते हुए आव्रजन मामलों के विशेषज्ञ एक अमेरिकी वकील की सलाह है कि अमेरिकी ग्रीन कार्ड हासिल करने की आकांक्षा रखने वाले भारतीय परिवारों को ईबी -5 वीजा पर दाव लगाना चाहिए।
 
वकील वान डे किर्बी ने कहा कि उद्यमशील भारतीयों के लिए ईबी-5 वीजा सबसे अच्छा है बशर्ते वे अमेरिका में एक न्यूनतम निवेश करने को तैयार हों। इससे उन्हें उनके पति अथवा पत्नी तथा 21 वर्ष से कम के बच्चों के लिए ग्रीन कार्ड मिल सकता है। किर्बी की विधि सेवा कंपनी ईबी-5 वीजा के 1300 मामले देख चुकी है।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका में निवेश करने वालों को ईबी-5 वीजा देने का कार्यक्रम 30 सितंबर को खत्म होने वाला है। इससे पहले इसके लिए आवेदक अब तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को धोखेबाजों से सावधान रहते हुए हर कदम सोच-समझकर बढ़ाने की सलाह दी है और निवेश के मामले में अमेरिकी शेयर बाजार विनियामक प्रतिभूति एवं एक्सचेंज आयोग से लाइसेंस प्राप्त प्रतिभूति प्रतिनिधियों सही संपर्क करने का सुझाव दिया है। इस योजना के तहत व्यक्ति को अमेरिका में न्यूनतम पांच लाख डॉलर का निवेश करना होगा। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान के हमलों से 8 देशों में अमेरिका के 16 सैन्य ठिकाने क्षतिग्रस्त, बढ़ा तनाव; वार्ता पर भी अनिश्चितता

पंजाब विधानसभा में भगवंत मान पर शराब पीकर आने का आरोप, BJP बोली- लोकतंत्र का अपमान

जबलपुर में क्रूज डूबने से पहले के दृश्‍य, म्यूजिक-मस्ती में खुश थे सभी, अचानक ऊंची लहरों ने डूबा दी जिंदगी

फलोदी, कोलकाता नहीं, अमेरिकी ‘पॉलीमार्केट’ ने कर दी बंगाल चुनाव पर विस्‍फोटक भविष्‍यवाणी, ट्रेडिंग में व्हेल ट्रेडर्स की एंट्री

ट्रंप का ईरान पर 'Final Blow' प्लान? जानें क्या है सेंटकॉम की 'शक्तिशाली' सैन्य योजना

सभी देखें

नवीनतम

जर्मन मांस उद्योग में नौकरियों का गोरख धंधा, भारतीय भी प्रभावित

खामेनेई के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा दावा, बोले- नहीं झुकेगा ईरान, युद्ध को बताया आशीर्वाद, कैसे हैं भारत से रिश्‍ते?

Russia-Ukraine War : जब‍ यूक्रेन ने किया था रूस के बड़े सैन्य हवाई अड्डे पर हमला, जानिए इस सर्जिकल स्ट्राइक की विस्तृत रिपोर्ट

गाजियाबाद पुलिस को मिली कामयाबी, 700 मोबाइल रिकवर, मोबाइल पाकर असली मालिकों के खिले चेहरे

LIVE: तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी चुनाव परिणाम 2026 : पार्टीवार दलीय स्थिति

अगला लेख