Biodata Maker

कांगो में इबोला से पीड़ित लोगों की संख्या 13 तक पहुंची

Webdunia
रविवार, 5 अगस्त 2018 (11:25 IST)
किंशासा (कांगो)। कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में इबोला वायरस ने फिर से कहर फैलाया है और इससे पीड़ित लोगों की संख्या 13 पर पहुंच गई है जिनमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि उत्तरी किवु प्रांत में खतरनाक इबोला वायरस के ताजा मामलों ने एक नई चुनौती पैदा कर दी है, क्योंकि इस वॉर जोन (युद्ध क्षेत्र) में कई सशस्त्र समूह सक्रिय हैं।
 
निकटतम शहर बेनी और युगांडा और रवांडा से लगती हुई सीमा पर अत्यधिक आवाजाही के कारण इस बीमारी को रोकने के प्रयास जटिल हो रहे हैं। यह बीमारी प्रभावित लोगों और इससे मरने वाले लोगों के शरीर के द्रव से फैलता है।
 
कांगो ने इबोला के ताजा मामले सामने आने की घोषणा बुधवार को करते हुए इससे 4 लोगों के प्रभावित होने की पुष्टि की थी। दरअसल एक सप्ताह पहले ही उत्तर-पूर्व में इबोला फैलने के पुराने मामले खत्म होने की घोषणा की गई थी। इसमें 33 लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख