परमाणु निरस्त्रीकरण होने तक उ. कोरिया पर आर्थिक प्रतिबंध लागू रहेंगे : पोम्पिओ

Webdunia
शनिवार, 22 सितम्बर 2018 (21:02 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि उत्तर कोरिया पर तब तक आर्थिक प्रतिबंध लागू रहेंगे, जब तक कि वह परमाणु निरस्त्रीकरण के वादे को पूरा नहीं करता।
 
 
पोम्पिओ ने शुक्रवार को एमएसएनबीसी को दिए साक्षात्कार में कहा कि आर्थिक प्रतिबंध तब तक लागू रहेंगे, जब तक कि अंतिम परमाणु निरस्त्रीकरण नहीं हो जाता जिसका चेयरमैन किम ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से वादा किया था। पोम्पिओ की ट्रंप तथा किम के बीच एक और बैठक पर काम करने के लिए जल्द ही प्योंगयांग जाने की योजना है।
 
उन्होंने एक अन्य साक्षात्कार में फॉक्स न्यूज से कहा कि हम इस पर काम कर रहे हैं लेकिन अब भी थोड़ा-सा काम बाकी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्थितियां ठीक हैं और दोनों नेता ऐसी स्थिति में हैं, जहां हम ठोस प्रगति कर सकते हैं।
 
उत्तर कोरिया द्वारा निरस्त्रीकरण के लिए 2021 की समयसीमा तय किए जाने पर पोम्पिओ ने कहा कि अमेरिका अपनी मर्जी से अंतरिम समयसीमा तय करेगा। दोनों कोरियाई नेताओं के बीच बैठक को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पहली बार है, जब उत्तर और दक्षिण कोरिया ने पहली बार तथ्यात्मक रूप से परमाणु निरस्त्रीकरण के बारे में बात की है।
 
विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने थोड़ी-सी प्रगति की है। मुझे उम्मीद है कि कुछ और प्रगति करने में देरी से पहले मैं फिर से प्योंगयांग जाऊंगा तथा मुझे आशा है कि चेयरमैन किम और राष्ट्रपति ट्रंप को निकट भविष्य में मुलाकात करने का मौका मिलेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : भूस्खलन के कारण 1 दिन के निलंबन के बाद अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू

LIVE: दिल्ली के 20 स्कूलों में बम की धमकी, दहशत में छात्र

अमेरिका ने TRF को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, पुलिस जुटी जांच में

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

अगला लेख