मिस्र में मस्जिद पर आतंकी हमला, सेना ने कई आतंकियों को मार गिराया

Webdunia
शनिवार, 25 नवंबर 2017 (10:30 IST)
युसरा अल शरकावी (काहिरा)। मिस्र की वायुसेना ने उत्तरी सिनाई प्रांत में मस्जिद पर हुए हमले के कुछ ही घंटों के भीतर कई आतंकवादियों को मार गिराया और उनके वाहन नष्ट कर दिए।
 
गौरतलब है कि अशांत उत्तरी सिनाई में आतंकवादियों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के  दौरान एक मस्जिद पर बम हमला किया जिससे कम से कम 235 नमाजियों की मौत हो  गई और 109 अन्य घायल हो गए।
 
सेना के प्रवक्ता तामेर एल-रफाई ने एक बयान में कहा कि वायुसेना ने उत्तरी सिनाई के  आसपास के क्षेत्रों में आतंकवादियों के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की है जिसमें आतंकवादी  मारे गए हैं और जानलेवा हमले में प्रयुक्त वाहन नष्ट कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि  आतंकवादियों के हथियार डिपो को भी निशाना बनाया गया है।
 
आतंकवादियों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान अल-अरिश शहर में स्थित अल-रौदा  मस्जिद पर बम से हमला करने के बाद गोलीबारी की जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग  मारे गए। हमले के तुरंत बाद राष्ट्रपति अब्दुल फतेह अल-सीसी ने अधिकारियों के साथ  आपात बैठक बुलाकर सुरक्षा हालात का जायजा लिया था।
 
बाद में जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ बल प्रयोग की बात  कही थी। मिस्र सरकार ने हमले के बाद 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

मैं मराठी नहीं बोलता, दम है तो महाराष्ट्र से निकाल के दिखाओ, ठाकरे ब्रदर्स को इस एक्‍टर ने दी चुनौती

बिहार में बच्चों की लड़ाई के बाद हुई गोलीबारी में 2 बड़ों की मौत

LIVE: देशभर में मानसूनी बारिश का हाल, दिल्ली वालों को बादलों ने दी राहत

BRICS सम्मेलन में मोदी का वैश्विक सहयोग एवं बहुध्रुवीय विश्व में अहम भूमिका निभाने का आह्वान

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से 80 से अधिक लोगों की मौत

अगला लेख