बुढ़ापे में दांतों का खराब स्वास्थ्य बढ़ा सकता है दुर्बलता

Webdunia
शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (19:47 IST)
लंदन। बुजुर्गों में दांतों के खराब स्वास्थ्य और मसूड़ों की बीमारी जैसी समस्याएं, उनमें दुर्बलता का जोखिम बढ़ने का संकेत हैं। 
 
 
मुंह के खराब स्वास्थ्य तथा बूढ़े लोगों के और दुर्बल होने के खतरे के बीच संबंध पर शोधार्थियों ने तीन साल तक अध्ययन किया। अध्ययन दल में भारतीय मूल का एक शोधार्थी भी था। 
 
यह अध्ययन ‘अमेरिकन गेरियाट्रिक्स सोसाइटी’ की पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इसमें 7,735 ब्रितानी लोगों को शामिल किया गया था। 40 से 59 उम्र के इन ब्रितानी लोगों की वर्ष 1978 से 1980 के दौरान जांच की गई थी।
 
वर्ष 2010 से 2012 के दौरान 1,722 प्रतिभागियों को फिर से जांच के लिए बुलाया गया। इस दौरान उन लोगों की उम्र 71 से 92 वर्ष के बीच थी। इन लोगों के वजन, ऊंचाई और कमर की माप लेते हुए उनकी शारीरिक जांच भी कराई गई। 
 
उन्होंने चिकित्सा, सामाजिक एवं स्वास्थ्य से संबंधित सूचना के बारे में सवालों के जवाब भी दिए। इस पड़ताल में दंत परीक्षण भी शामिल था। दंत स्वास्थ्य पेशेवरों ने इन लोगों के असली दांत एवं उनके मसूड़ों के स्वास्थ्य की जांच की। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

LIVE : शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, ISS पर तिरंगा लहराकर धरती पर लौटे

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा, आप कुत्तों को अपने घर पर खाना क्यों नहीं देते?

शुभांशु शुक्ला धरती पर लौटे, माता पिता की आंखों से निकले आंसू, जानिए क्या कहा?

क्या बंद होने वाला है 500 रुपये का नोट? जानें क्या है वायरल मैसेज और सच्चाई

अगला लेख