Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Epstein Files : अमेरिकी न्याय विभाग ने जारी किए 30000 नए दस्तावेज, डोनाल्ड ट्रंप को लेकर सनसनीखेज खुलासा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Donald Trump

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 (23:13 IST)
अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने मंगलवार को कुख्यात अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों, तस्वीरों और जांच सामग्री की एक नई खेप जारी की है। 30,000 पन्नों का यह संग्रह इस मामले में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा माना जा रहा है। ट्रंप पर 'सनसनीखेज' दावों की चेतावनी दस्तावेज जारी करने के साथ ही न्याय विभाग ने एक महत्वपूर्ण चेतावनी भी संलग्न की है।  मीडिया खबरों के मुताबिक डोनाल्ड ट्रम्प पर एपस्टीन मामले में किसी तरह की आपराधिक भूमिका का आरोप नहीं लगाया गया है। व्हाइट हाउस की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
ट्रम्प का नाम ज्यादातर बार किसी खबर या रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज है, लेकिन कुछ दस्तावेज सीधे तौर पर ट्रम्प से जुड़े हैं। इनमें जनवरी 2020 का एक ईमेल भी शामिल है। हालांकि अधिकारियों ने ट्रंप पर किसी भी आपराधिक संलिप्तता का आरोप नहीं लगाया है।
क्या है दस्तावेजों 
मीडिया खबरों के मुताबिक दस्तावेजों में शामिल एक ईमेल, जिसकी तारीख 7 जनवरी 2020 है, में दावा किया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने एपस्टीन के निजी जेट से 1993 से 1996 के बीच कम से कम 8 बार सफर किया था। न्याय विभाग ने अपने पोस्ट में कहा कि जो दस्तावेज सार्वजनिक तौर पर जारी किए गए हैं। इनमें से कुछ दस्तावेजों में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ झूठे और सनसनीखेज आरोप भी शामिल हैं, जिन्हें साल 2020 के आम चुनाव से ठीक पहले फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (FBI) को सौंपा गया था।
अमेरिका के न्याय विभाग ने 19 दिसंबर, 2025 को भी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े हजारों दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था। हालांकि इन दस्तावेजों में भारी कटौती और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बहुत कम उल्लेख होने को लेकर विभाग को काफी ज्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसमें कुछ अन्य रिपब्लिकन नेता भी शामिल हैं। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बांग्लादेश में हिन्दू युवक की हत्या के बाद भारत ने दिखाए सख्त तेवर, दूसरी बार तलब किए गए बांग्लादेशी उच्चायुक्त