सूडान के दारफुर में जातीय हिंसा, 100 लोगों की मौत, कई गांवों पर हमला

Webdunia
सोमवार, 13 जून 2022 (15:16 IST)
काहिरा। सूडान के युद्ध प्रभावित दारफुर प्रांत में पिछले सप्ताह जातीय संघर्ष में करीब 100 लोगों की मौत हो गई। 20 से अधिक गांवों को आग लगाने के बाद कम से कम 62 जले हुए शव मिले। कई गांवों पर हमला किया और हजारों लोग भागने को विवश हुए।

संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी और समुदाय के एक नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी। यूएनएचसीआर में समन्वयक टॉबी हार्वर्ड ने कहा कि पश्चिमी दारफुर प्रांत के कुलबस शहर में अरब और अफ्रीकी जनजातियों के बीच जमीन विवाद को लेकर झड़प हुई। इसके बाद स्थानीय मिलिशिया ने इलाके में कई गांवों पर हमला किया और हजारों लोग भागने को विवश हुए।

शहर में एक जातीय नेता अब्कर अल-तूम ने कहा कि मिलिशिया द्वारा 20 से अधिक गांवों को आग लगाने के बाद कम से कम 62 जले हुए शव मिले। उन्होंने बताया कि कई लोगों का अब भी अता-पता नहीं है। यह झड़प दारफुर में जातीय हिंसा की ताजा घटना है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख