बेहद कुशल भारतीय पायलट ने तुफान के बीच यूं लैंड कर दिया विमान, ट्विटर पर मिल रही शाबाशी

Webdunia
रविवार, 20 फ़रवरी 2022 (11:33 IST)
लंदन, ब्रिटेन इस वक्त यूनिस तूफान (Eunic Storm in Britain) से जूझ रहा है। इसके चलते लंदन में विमानों का उतरना मुश्किल हो गया है।

शनिवार को एक यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो में कई विमानों को लड़खड़ाते हुए लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर खतरनाक तरीके से लैंड करते हुए देखा गया। 
 
इसमें एयर इंडिया के एक विमान का वीडियो भी ट्विटर पर तेजी से शेयर हो रहा है। वीडियो में विमान को बेहद कुशलता से एयरस्ट्रिप पर उतरते हुए देखा जा सकता है जिसके लिए पायलट की जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो में लैंडिंग के वक्त तेज हवाओं के चलते एयर इंडिया के विमान का संतुलन हवा में ही बिगड़ता हुआ दिख रहा है।

धीरे-धीरे विमान नीचे उतरता है और पायलट की सूझबूझ से एक बेहद सुरक्षित लैंडिंग करता है। वीडियो को कई लोगों ने ट्विटर पर शेयर किया।

एक यूजर ने लिखा, 'बेहद कुशल भारतीय पायलट, एयर इंडिया की इस फ्लाइट के पायलटों ने अपने बी787 ड्रीमलाइनर विमान को लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर अपने पहले प्रयास में आसानी से उतारने में कामयाबी हासिल की, जबकि स्टॉर्म यूनिस ने सैकड़ों उड़ानों को प्रभावित किया.. जय हिंद।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

NCRTC ने शुरू की महिला के लिए महिला द्वारा विशेष ई-बाइक टैक्सी सेवा, महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा विकल्प

भारत पाकिस्तान संघर्ष की स्थिति में शशि थरूर को क्यों सताई चीन की चिंता?

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बलात्कार का आरोपी, 1 लाख का इनाम था घोषित

RBI ने रेपो रेट को 0.5 प्रतिशत घटाया, सस्ते होंगे होम लोन समेत सभी ऋण

Bengaluru Stampede : RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार

अगला लेख