Sweden : कुरान जलाने वाले इराकी शख्स की मौत, स्टॉकहोम में गोली मारकर की गई हत्या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 30 जनवरी 2025 (20:40 IST)
स्वीडन में कुरान जलाने के कई मामलों में शामिल रहे इराकी मूल के व्यक्ति की मौत हो गई है। स्टॉकहोम में एक न्यायाधीश ने गुरुवार को यह जानकारी दी। स्वीडिश मीडिया के मुताबिक उक्त व्यक्ति की स्टॉकहोम के नजदीकी शहर में हुई गोलीबारी में मौत हुई।
 
सलवान मोमिका (38) ने 2023 में स्वीडन में इस्लाम की पवित्र किताब को जलाने और अपवित्र करने की कई घटनाओं को अंजाम दिया था। कुरान को जलाने का वीडियो प्रसारित होने के बाद कई मुस्लिम देशों में आक्रोश और आलोचना देखने को मिला और कई जगहों पर दंगे और अशांति की घटनाएं सामने आईं।
 
स्टॉकहोम जिला अदालत ने कहा कि मोमिक नामक एक आरोपी के मुकदमे में गुरुवार को आने वाला फैसला स्थगित कर दिया गया है क्योंकि एक आरोपी की मृत्यु हो गई है।
 
न्यायाधीश गोरान लुंडाहल ने पुष्टि की कि मृतक मोमिक ही है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि मोमिक की मौत कब और कैसे हुई।
 
पुलिस ने बताया कि उन्हें स्टॉकहोम के पास सोडरटालजे में बुधवार रात गोलीबारी की सूचना मिली थी, जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया था, बाद में उसकी मौत हो गई और हत्या की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।
 
प्रसारक एसवीटी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीड़िता मोमिक ही था। इसने कहा कि मोमिक 2018 में इराक से स्वीडन आया था और उसे 2021 में तीन साल का निवास परमिट दिया गया था।
 
अभियोजक रासमस ओमान ने स्वीडिश समाचार एजेंसी टीटी को बताया कि इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।
 
मोमिक ने दलील दी थी कि उसका विरोध मुस्लिमों के प्रति नहीं है बल्कि इस्लाम से है। उसने तर्क दिया कि वह स्वीडन की जनता को कुरान के संदेशों से बचाना चाहते हैं। स्वीडिश पुलिस ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए उनके प्रदर्शनों की अनुमति दी, जबकि उनके खिलाफ आरोप दायर किए।
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

इराक के मॉल में भीषण आग, 50 लोगों की मौत

MP: धार जिले में बारिश के बाद घर की दीवार गिरने से नवजात की मौत, पिता घायल

स्वच्छता सर्वेक्षण : इंदौर लगातार 8वीं बार नंबर 1

महाराष्ट्र में जनसुरक्षा विधेयक बिना विरोध के पारित, कांग्रेस ने विधायक दल के नेता से मांगी सफाई

शाहजहांपुर जेल में गंगाजल से शिव का अभिषेक कर रहे हैं कैदी, भगवान से क्या मांग रहे हैं मन्नत?

अगला लेख