नेपाल के पूर्व पीएम सुशील कोइराला का निधन

Webdunia
मंगलवार, 9 फ़रवरी 2016 (10:30 IST)
काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील कोइराला का सोमवार देर रात निमोनिया के कारण निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।
 
नेपाली कांग्रेस के महासचिव प्रकाश मान सिंह ने बताया कि 10 फरवरी 2014 को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए कोइराला का निधन राजधानी काठमांडू के बाहरी इलाके के महाराजगंज स्थित उनके आवास में स्थानीय समयानुसार देर रात 12 बजकर 50 मिनट पर हुआ।
 
कोइराला फेफड़े के कैंसर का सफल इलाज करवाकर अमेरिका से लौटे थे। उन्हें पिछले साल नेपाल के नए संविधान को लागू करने का श्रेय जाता है। 
 
कोइराला क्रोनिक ऑब्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज से पीड़ित थे, जिसके कारण उनका निधन हुआ।
 
सिंह ने बताया कि कोइराला के पार्थिव शरीर को काठमांडू के सानेपा स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर ले जाया जाएगा ताकि पार्टी कार्यकर्ता और अन्य लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें।
 
भारत के बनारस में जन्मे कोइराला ने वर्ष 1954 में राजनीति में कदम रखा था। वर्ष 1960 के शाही अधिग्रहण के बाद वह 16 साल तक भारत में राजनीतिक निर्वासन में थे। वर्ष 1973 के विमान अपहरण में संलिप्तता के चलते वह तीन साल तक भारत की जेलों में भी बंद रहे थे। (भाषा)
 
Show comments

प्रियंका गांधी का PM मोदी पर पलटवार- मेरी मां का मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान

Ballistic Missile : बिना GPS पाक-चीन में मचा सकती है तबाही, भारत ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल प्रक्षेपण

मेरठ में गरजीं मायावती, बोलीं मुस्लिमों का हिन्दुत्व की आड़ में हो रहा है शोषण

BJP से निष्कासन के बाद पार्टी और येदियुरप्पा को लेकर क्या बोले पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा?

गिरिराज फिर बोले, पाकिस्तान समर्थक देशद्रोहियों से नहीं मांगूंगा वोट

लद्दाख में भाजपा के खिलाफ बागी स्वर, निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं नामग्याल

लोकसभा चुनाव दूसरा चरण: खजुराहो में जीत के मार्जिन, सतना-रीवा में BSP पर निगाहें, दांव पर मोदी की प्रतिष्ठा

नेहा हीरेमथ हत्याकांड से डरी लड़की ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से किया ब्रेकअप, बौखलाए आफताब ने सड़क पर पीटा

रणवीर सिंह के डीपफेक वीडियो मामले में पिता ने लिया एक्शन, एक्स यूजर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

क्या प्रियंका पति राबर्ट वाड्रा का अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ना तय हो गया है?