यमन में गृहयुद्ध, हमले में पूर्व राष्ट्रपति सालेह की मौत

Webdunia
मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (10:43 IST)
साना/दुबई। यमन के गृहयुद्ध में पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह की सड़क किनारे एक हमले में मौत हो गई। यमन में सत्ता को 33 वर्षों तक काबिज रहे 75 वर्षीय सालेह कुछ दिन पहले ही हौतियों का पक्ष छोड़कर साऊदी सैन्य गठबंधन के पक्ष में शामिल हुए थे। 
 
हौती सैन्य सूत्रों के अनुसार उनके लड़ाकों ने राजधानी साना के बाहर सालेह के सशस्त्र वाहन को एक आरपीजी रॉकेट की मदद से रोका और फिर उसे गोली मार दी। सालेह के पक्ष ने भी काफिले पर हमले में उनकी मौत की पुष्टि की है।
 
खून से सने कंबल में लिपटे उनके शव को एक वीडियो सर्क्युलेट किया जा रहा है। सालेह पहले ईरान समर्थित हौती लड़ाकों और बाद में सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन का समर्थन कर रहे थे।
 
सूत्रों के अनुसार सालेह की मौत से हौती लड़ाकों के लिए एक बड़ी सफलता है। वहीं राष्ट्रपति अबदल-रब मंसूर अल-हादी की अंतरराष्ट्रीय मान्यता वाली सरकार को बहाल करने करने के लिए संघर्ष में हस्तक्षेप करने वाले सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के लिए एक बड़ा झटका है।
 
सालेह की मौत के बाद अब साऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन को अगर लंबा युद्ध जारी रखता है तो हौतियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में बड़ा हमला करने से भारी तादाद में नागरिकों के मारे जाने की आशंका है। गठबंधन के पास दूसरा विकल्प हौतियों के साथ बातचीत कर समझौते की पेशकश करने का है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख