पूर्व पत्नी रेहम खान ने कहा- एहसान फरामोश और बर्दाश्त से बाहर हैं इमरान

Webdunia
बुधवार, 30 मार्च 2022 (21:33 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय बुरी तरह से फंस गए हैं। किसी भी समय उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है या फिर सेना उन्हें पद से हटा सकती है। इस बीच, इमरान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने कहा कि वे अहसान फरामोश हैं और बर्दाश्त के बाहर हैं। 
 
दरअसल, रेहम खान और इमरान की शादी सिर्फ 1 साल ही चल पाई थी और उनका तलाक हो गया था। इमरान ने रेहम से 31 अक्टूबर 2014 को निकाह किया था और ठीक एक साल बाद यानी 31 अक्टूबर 2015 में उनका तलाक हो गया। एबीपी न्यूज से बात करते हुए रेहम ने कहा कि पाकिस्तान की जनता ने उन्हें 4 साल बर्दाश्त किया है, लेकिन अब उन्हें जाना ही होगा। 
 
रेहम ने कहा कि इमरान चाहते तो खामोशी से जा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इमरान अवसरवादी हैं, वे लोगों से सिर्फ मतलब से ही जुड़ते हैं। पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है। 4 साल पहले जो पाकिस्तान था, वह अब दिखाई नहीं देता। देश की हालत खराब है। 
 
इमरान की वर्तमान पत्नी बुशरा द्वारा काला जादू करने और मुर्गे जलाने के सवाल पर रेहम ने कहा कि वे मुर्गे जलाएं या फिर बकरे जलाएं, मगर अब इमरान की कुर्सी नहीं बचने वाली है। रेहम ने कहा कि हमने अल्लाह से दुआ की थी, हमारी दुआ थी कि इमरान की प्रधानमंत्री पद से रवानगी हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

भूकंप प्रभावित म्यांमार का मददगार बना भारत, शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं हिली धरती

म्यांमार में भारी तबाही, 1,000 से ज्यादा की मौत, क्या ग्रहण और भूकंप के बीच है कोई कनेक्शन?

ईद पर कश्मीर के बाजारों में बिक्री में चिंताजनक मंदी, परिधान क्षेत्र में 95 प्रतिशत की गिरावट आई

पूर्वी काठमांडू में कर्फ्यू हटाया गया, 100 से अधिक राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

अगला लेख