Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फेसबुक ने Huawei पर लगाई फोन में पहले से एप इंस्टाल करने पर रोक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Facebook
, शुक्रवार, 7 जून 2019 (22:05 IST)
लंदन। फेसबुक ने हुवावेई द्वारा बेचे जाने वाले स्मार्टफोनों में पहले से उसके एप को इंस्टाल करने पर रोक लगा दी है। उसने यह निर्णय अमेरिका के प्रतिबंधों के मद्देनजर उठाया है।
 
फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि उसने हुवावेई को उसके फोन में डालने के लिए सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने पर रोक लगा दी है। ऐसा उसने अमेरिकी प्रतिबंधों की हालिया समीक्षा के बाद किया है।
 
मौजूदा समय में जिन लोगों के पास पहले से हुवावेई का फोन है और उसमें फेसबुक का एप इंस्टाल है, वे इसका इस्तेमाल करने में सक्षम होंगे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हुवावेई का नया फोन खरीदने वाले ग्राहक खुद से फेसबुक का इंस्टाल करने में सक्षम होंगे या नहीं? 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ICC का बड़ा फैसला, महेंद्र सिंह धोनी को करना होगा बैज का 'बलिदान'