विचित्र परंपरा! यहां पिता करता है बेटी से विवाह....

Webdunia
दुनियाभर में शादी से जुड़ी अनेकों परंपराएं हैं, लेकिन जनजातियों में विवाह सामान्य तौर पर परिवारों को चलाने और मर्द औरत के बीच समायोजन करने के लिए की जाती है। इस कारण से इन्हें रक्त संबंधों और उम्र को भी दर किनार कर दिया जाता है।
 
बांग्लादेश का मेमनसिंह और इसके आसपास का इलाका एक ऐसी जगह है जहां बेटियों की शादी तो होती है, लेकिन बिदाई नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां बेटियों की शादी बाप से ही होती है और वह भी मां के अलावा। बांग्लादेश के मंडी जनजाति की लड़कियां बचपन से ही अपने पिता से शादी करने के सपने देखती हैं क्योंकि शुरुआत से ही इस जाति में शादी अपने पिता से करने की परंपरा रही हैं।
 
इस जनजाति की एक लड़की ओरोला का कहना है कि जब वह बहुत छोटी थी तभी उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। तब उसकी मां की दूसरी शादी हो गई थी। तब से वह अपने दूसरे पिता को अपने पति के रूप में देखने लगी थी। वहीं अगर किसी महिला के पति की कम उम्र में मृत्यु हो जाती है, तो उस महिला को अपने पति के परिवार के आदमी से शादी करनी होती है।
 
जनजाति के लोगों में ऐसा माना जाता है कि कम-उम्र का पति नई पत्नी और उसकी बेटी दोनों की सुरक्षा कर सकता है। वहीं इस समय ओरोला के अपने पिता से तीन बच्चे हैं और उसकी मां के दो बच्चे हैं। भारत और बांग्लादेश में मंडी जनजाति के करीब बीस लाख लोग रहते हैं। इस जनजाति के लोगों को गारो के नाम से भी जाना जाता है।
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख