रूस में यू ट्यूब पर लगा भारी जुर्माना, दुनिया की GDP का 620 गुना ज्यादा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 नवंबर 2024 (14:25 IST)
रूसी अदालत ने गूगल के खिलाफ 20 डेसिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। ये रकम पूरी दुनिया की जीडीपी से 620 गुना से ज्यादा है। ये जुर्माना रूस के मीडिया चैनलों को ब्लॉक करने के प्लेटफॉर्म के फैसले पर Google की मूल कंपनी अल्फाबेट के स्वामित्व वाले यू ट्यूब (YouTube) पर लगाया गया है
 
उल्लेखनीय है कि गूगल ने 2020 में रूस समर्थक 17 यू-ट्यूब चैनल को बैन कर दिया था। इसके खिलाफ चैनल्स ने कोर्ट केस किया था।

कोर्ट ने 2020 में सुनवाई करते हुए चैनल्स पर से बैन हटाने तक रोजाना 1 लाख रूबल (रूसी करेंसी) का जुर्माना लगाया था। इसके लिए 9 महीने का वक्त दिया गया था। यदि इस दौरान कंपनी जुर्माना नहीं चुकाती है तो हर 24 घंटे में ये दोगुना हो जाएगा। अब ये जुर्माना 20 डेसिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।
 
गूगल को रूस में 2022 में ही दिवालिया घोषित कर दिया गया था लेकिन गूगल की सर्च इंजन और यूट्यूब जैसी सेवाएं अब भी रूस में उपलब्ध हैं। एक्स और फेसबुक को रूस ने बैन कर दिया है, लेकिन गूगल पर यह प्रतिबंध अभी तक नहीं लगाया गया है। 
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

रशियन लड़कियों को भारी पड़ा यूक्रेन का ड्रोन अटैक का वीडियो बनाना, हमले के बाद विस्फोट को कर रही थीं शूट

देश में लॉन्च हो रहा है नया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन SIF! जानें SIP से कैसे है अलग और कौन कर सकता है निवेश

सभी देखें

नवीनतम

इस वर्ष विमान इंजन के बंद होने की हुईं कुल 6 घटनाएं, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

जानिए क्या होता है बादल फटना और पहाड़ों पर क्यों ज्यादा होती हैं ये घटनाएं

uttarakhand cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, पलक झपकते मलबे में तब्दील हो गया गांव, 10 की मौत, 40 लापता

सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी को फटकार के बाद बोली BJP, संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ हैं कांग्रेस नेता

क्या हाई-प्रोफाइल कैदियों को मिलता है VIP ट्रीटमेंट? जानें कितनी तरह की होती हैं जेल और कैसे मिलता है कैदी नंबर

अगला लेख