जब पृथ्वी पर होगा अग्नि प्रलय, और...

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (15:24 IST)
एक तरफ दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूलों को बंद रखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंस ने  आशंका जताई है कि जलवायु परिवर्तन के कारण लगभग 600 साल में पृथ्वी आग का गोला बन जाएगी और मानव  सभ्यता भी समाप्त हो जाएगी। 
 
उन्होंने इंसानों के बचाने के लिए विकल्प भी सुझाए हैं। उनका कहना है कि हमें अब उन जगहों पर जाना होगा, जो  आज तक अछूती रही हों। हमारे सोलर सिस्टम से जो भी तारे पास में हैं, वहां पहुंचने के बारे में वैज्ञानिकों को सोचना  चाहिए। एल्फा सेंचुरी इसका उदाहरण है, जो धरती से 4.37 प्रकाश वर्ष की दूरी पर ही है।
 
उनका कहना है कि अभी हमारे पास जो एयरक्राफ्ट हैं, उनसे ये दूरी तय करने में काफी वक्त लग जाएगा। जो स्पेस  एजेंसी सक्षम हैं, उन्हें नैनोक्राफ्ट जैसा कुछ तैयार करना होगा, जो इस दूरी को 15-20 साल में तय कर सकें। उन्होंने  कहा कि मैं आर्थिक रूप से सक्षम लोगों से भी अपील करता हूं कि वो इस दिशा में निवेश कर स्पेस एजेंसियों की मदद  करें।
 
तकनीक के दखल पर चिंता : स्टीफन हॉकिंग ने जिंदगी में तकनीक के बढ़ते दखल पर भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा  कि आज हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर बहुत उत्साहित हैं, लेकिन आने वाली पीढ़ी इसे इंसानी सभ्यता के  इतिहास की सबसे खराब घटना के तौर पर याद करेगी। हॉकिंग ने दुनिया को चेताया है कि एक दिन ऐसा आएगा जब  पूरी तरह से रोबोट्स, इंसानों की जगह ले लेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

स्वाति मालीवाल मामले में गरमाई सियासत, केजरीवाल के घर जाएगी NCW की टीम

उमर अब्‍दुल्‍ला के लिए राह आसान नहीं है बारामुल्‍ला में

Chardham Yatra : रजिस्ट्रेशन से लेकर Reel तक, क्या है चारधाम यात्रा के नए नियम?

अगला लेख