Hanuman Chalisa

चीन में तीन मंजिला इमारत में भयावह आग, 18 की मौत

Webdunia
मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 (08:47 IST)
फाइल फोटो
बीजिंग। दक्षिणी चीन स्थित एक कराओके लाउंज में आग लगने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और अन्य पांच लोग घायल हुए हैं। आशंका है कि किसी ने जानबूझ कर आग लगाई है।
 
पुलिस के अनुसार गुआंगदोंग प्रांत के किनग्यूआन शहर में तीन मंजिला इमारत में आग आधी रात के बाद लगी। स्थानीय समयानुसार देर रात एक बजे से पहले उस पर काबू पा लिया गया था।
 
किनग्यूआन जन सुरक्षा विभाग ने वायबो (सोशल मीडिया साइट) अकाउंट पर बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार आग वहां लगाई गई थी। उसने कहा कि जन सुरक्षा अधिकारियों ने अपनी जांच तेज कर रहा है।
 
पुलिस ने अपने बयान में आग लगने के स्थल की जानकारी नहीं दी लेकिन सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि आग केटीवी हाउस या कराओके लाउंज में लगी।
 
चीन में अक्सर ऐसी जानलेवा आग लगती रहती है, क्योंकि यहां सुरक्षा नियमों की व्यापक रूप से अवहेलना की जाती है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

अगला लेख