Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका के कैलिफोर्निया में बर्थ डे पार्टी में चली गोलियां, 10 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें California shooting

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

कैलिफोर्निया , रविवार, 30 नवंबर 2025 (10:43 IST)
California Firing news : व्हाइट हाउस में गोलीबारी के बाद अमेरिका के कैलिफोर्निया में भी गोलीबारी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बच्चों की बर्थडे पार्टी में हुई गोलीबारी में 2 बच्चों समेत 10 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ALSO READ: कौन है रहमानुल्लाह लकनवाल जिसने नेशनल गार्ड पर बरसाई गोलियां, क्या है उसका अफगानिस्तान कनेक्शन?
 
पुलिस ने बताया कि कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में एक बर्थडे पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई, जिसमें बच्चों समेत कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
सैन जाओकिन काउंटी शेरिफ ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया कि गोलीबारी की घटना स्टॉकटन के लुसिले एवेन्यू के 1900वें ब्लॉक में घटी। घटनास्थल के पास बड़ी संख्या में पुलिस की गाड़ियां और एंबुलेंस मौजूद रहीं।
 
पुलिस ने एहतियातन घटनास्थल की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया है। फिलहाल हमलावर या संभावित संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। गोलीबारी के कारणों की भी जांच की जा रही है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली प्रदूषण से किरण बेदी चिंतित, शेयर किया प्लान, पीएम मोदी से क्यों मांगी माफी?