अमेरिका में फेडएक्स कंपनी के परिसर में गोलीबारी, सिख समुदाय के 4 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (10:44 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के इंडियाना राज्य में 'फेडएक्स' कंपनी के एक परिसर में गोलीबारी की घटना में सिख समुदाय के 4 व्यक्तियों समेत कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। समुदाय के नेताओं ने यह जानकारी दी।
 
बंदूकधारी हमलावर की पहचान इंडियाना के 19 वर्षीय ब्रेंडन स्कॉट होल के रूप में की गई है जिसने इंडियानापोलिस में स्थित फेडएक्स कंपनी के परिसर में बृहस्पतिवार देर रात गोलीबारी करने के बाद कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। डिलीवरी सेवा प्रदाता कंपनी के इस परिसर में कार्यरत 90 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक बताए जाते हैं जिनमें ज्यादातर सिख समुदाय के हैं।

ALSO READ: अमेरिका में फेडेक्स केंद्र में गोलीबारी में 8 लोगों की मौत
 
सिख समुदाय के नेता गुरिंदर सिंह खालसा ने फेडएक्स परिसर के कर्मचारियों के परिजनों से मुलाकात करने के बाद फोन पर कहा कि यह बेहद दुखद है। इस त्रासद घटना से सिख समुदाय आहत है। शुक्रवार देर रात, मेरियन काउंटी कोरोनर कार्यालय और इंडियानापोलिस मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग (आईएमपीडी) ने मृतकों के नाम का खुलासा किया। मृतकों में अमरजीत जोहल (66), जसविंदर कौर (64), अमरजीत (48) और जसविंदर सिंह (68) शामिल हैं।

ALSO READ: बाइडन ने अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं को बताया 'अंतरराष्ट्रीय शर्मिंदगी'
आईएमपीडी ने कहा कि सिख समुदाय के एक अन्य व्यक्ति हरप्रीत सिंह गिल (45) को आंख के पास गोली लगी और अभी वह अस्पताल में है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इस त्रासद घटना पर शोक व्यक्त किया है।
 
बाइडन ने एक वक्तव्य में कहा कि होमलैंड सिक्योरिटी की टीम द्वारा उपराष्ट्रपति हैरिस और मुझे, इंडियानापोलिस में फेडएक्स परिसर में हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी दी गई है जहां रात के अंधेरे में अकेले बंदूकधारी ने 8 लोगों की जान ले ली और कई लोगों को घायल कर दिया। अमेरिका के दौरे पर गए जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने व्हाइट हाउस में बैठक की शुरुआत में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
 
उन्होंने कहा कि निर्दोष नागरिकों को ऐसी हिंसा का शिकार नहीं होना चाहिए। स्वतंत्रता, लोकतंत्र, मानवाधिकार और कानून का राज वैश्विक मूल्य हैं, जो हमें जोड़ते हैं और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में कायम हैं। बाइडन ने मृतकों के सम्मान में व्हाइट हाउस तथा अन्य संघीय इमारतों में राष्ट्रीय ध्वज आधा फहराने का आदेश दिया है। खालसा ने कहा कि समुदाय के नेता अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि 9/11 के बाद से सिख समुदाय ने बहुत कुछ झेला है। अब वह समय आ गया है जब इस प्रकार की गोलीबारी की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। अब बहुत हो चुका। इंडियाना में सिख समुदाय के लगभग 10 हजार लोग रहते हैं। इस समुदाय के खालसा जैसे लोग परोपकारी कार्यों में शामिल हैं।

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि हमारे देश में ऐसे परिवार हैं जो हिंसा के कारण अपने परिजनों को खो चुके हैं। बेशक इस हिंसा का अंत होना चाहिए। हम उन परिवारों के प्रति चिंतित हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पुलिस के आने से पहले हमलावर ने खुद को गोली मार ली।  फेडएक्स ने इसकी पुष्टि की है कि उक्त हमलावर इंडियानापोलिस में कंपनी का पूर्व कर्मचारी था। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख