प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान भारतीय मिठाइयां बन गई थीं चर्चा का विषय

Webdunia
शुक्रवार, 6 नवंबर 2015 (13:40 IST)
लंदन। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान फ्रांस और बेल्जियम के बंकरों में लड़ रहे भारतीय सैनिकों में घरेलू मिठाइयों की लालसा ब्रिटिश शासन के लिए चर्चा का विषय बन गई थी। एक नई किताब में इसका जिक्र किया गया है।


किताब ‘फॉर किंग एंड एनदर कंट्री : इंडियन सोल्जर्स ऑन द वेस्टर्न फ्रंट 1914-18’ के मुताबिक विदेशी सरजमीं पर जंग लड़ रहे सैनिक इसी तरह की पूर्व की यादों से गुजर रहे थे। यहां तक कि यह भी सुझाव आया था कि उनके बीच से कोई भारत जाए और मिठाइयां लेकर फ्रांस वापस आए।

प्रथम विश्वयुद्ध के समय की ऐसी ही कुछ कुछ दिलचस्प गाथाओं को अपने में समेटे इस किताब का गुरुवार को शाम विमोचन हुआ।

इसमें कहा गया है कि सुझाव आया कि भारत से मिठाई बनाने वाले को ही बुला लिया जाए और इससे फ्रांस में सैनिकों को ताजी मिठाइयां मिलेगी, हालांकि यह नहीं माना गया। बाद में इस तरह की भी कोशिश हुई कि क्या सैनिकों के लिए सेवईं या खीर तैयार की जा सकती है।

किताब की लेखिका श्रावणी बसु ने कहा कि इस मुद्दे पर लंदन में कंफर्ट सब कमेटी ने एक के बाद एक कई बैठकें की। विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटिश भारतीय सेना के हिस्से के तौर पर मोर्चे पर गए करीब 15 लाख भारतीयों को लेकर उन्होंने यह किताब लिखी है।

उन्होंने रेजीमेंटों की डायरी, अधिकारियों की रिपोर्ट, सरकारी पत्र, अखबारों के लेख, सैनिकों के लिखे खत, सैनिकों के बाद की पीढ़ियों से साक्षात्कार, राष्ट्रीय अभिलेखागार और ब्रिटिश लाइब्रेरी का ढाई साल तक गहन अध्ययन कर यह किताब लिखी है। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?