फ्लोरेंस तूफान के करीब पहुंचने पर अमेरिकी तट पर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू

Webdunia
शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 (20:42 IST)
विलमिंगटन। अमेरिका में फ्लोरेंस तूफान के तट के निकटतर आने के साथ ही शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ-साथ मूसलधार बारिश शुरू हो गई और दोनों कैरोलिना पर तूफान ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने इसे बेहद खतरनाक घटना बताते हुए आगाह किया है।
 
उत्तर कैरोलिना में अलर्ट जारी : उत्तर कैरोलिना में रह रहीं देवास (मध्यप्रदेश) की प्रिया क्षीरसागर ने 'वेबदुनिया' को बताया कि तूफान का असर 5 दिनों तक रह सकता है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सप्ताह भर के लिए बेहद सावधान रहें।
प्रिया ने कहा कि बाकायदा सर्कुलर जारी करके कहा गया है कि लोग अनावश्यक रूप से बाहर न जाएं और दूध, सब्जियों का इंतजाम करके रखें। स्कूलों की भी छुट्‍टी कर दी गई है। कुछ लोग तो घरों से ही अपने ऑफिस का काम कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन हर 10 मिनट के भीतर नया सर्कुलर जारी कर रहा है।
 
खबरों के मुताबिक उत्तरी कैरोलिना के तटीय रास्तों पर पानी भर गया है और तेज हवाओं के कारण पेड़-पौधे उखड़ गए हैं। कैटेगरी 'वन' में बदला तूफान पिछले दिनों के मुकाबले कमजोर हुआ है और कम गति से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को इसके किसी भी वक्त यहां पहुंचने की आशंका थी।
तूफान के बाहरी चक्र में पहुंचने के बाद उत्तरी कैरोलिना में 1,50,000 लोगों तक बिजली आपूर्ति खत्म होने की खबरें हैं। अमेरिकी टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे फुटेज में पानी को तटबंधों एवं बांधों से तेजी से टकराते हुए और समुद्र तट से लगी सड़कों पर फैलते हुए देखा जा सकता है। 
 
मियामी में नेशनल हरिकेन सेंटर ने रिपोर्ट में बताया कि उत्तरी कैरोलिना तट पर खतरनाक तूफान आगे बढ़ रहा है और तूफानी हवाएं तेज हो रही हैं। अपने परामर्श में सेंटर ने कहा कि फ्लोरेंस उत्तरी कैरोलिना के विलमिंगटन से करीब 35 मील पूर्व में अटलांटिक महासागर के ऊपर था और 6 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
 
एनएचसी ने कहा कि तूफान के शुरुआती प्रभावों को उत्तर कैरोलिना के न्यू बर्न में न्यूज नदी पर बने एक बाढ़मापक ने बाढ़ के पानी की माप 10 फुट बताई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस विभाग में अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण

8 अरब की दुनिया में रह जाएंगे सिर्फ 10 करोड़ लोग, तबाही या कुछ और...

LIVE: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

आज भोपाल में राहुल गांधी, पीसीसी में पार्टी की टॉप लीडरशिप के साथ कर रहे मंथन

खराब कॉफी पर विवाद, राजा की मौत और लापता सोनम, गहराता जा रहा शिलॉन्‍ग में गायब हुए इंदौरी कपल का रहस्‍य

अगला लेख