रोशनी नाडर, मजूमदार शॉ दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल

Webdunia
गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (23:43 IST)
न्यूयॉर्क। भारत की सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज रोशनी नाडर मल्होत्रा, जैवप्रौद्योगिकी क्षेत्र की किरण मजूमदार शॉ, मीडिया क्षेत्र की शोभना भरतिया और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनिया की 100 तातकवर महिलाओं में शामिल हैं। फोर्ब्स पत्रिका की इस सूची में जर्मनी की चांसलर ऐंजेला मर्केल का नाम सबसे ऊपर है।
 
 
चार बार चांसलर रह चुकी, 64 वर्षीय मर्केल ने 2018 की सूची में भी 100 ताकतवर महिलाओं की सूची में शीर्ष स्थान को बरकरार रखा है। यह लगातार आठवां साल है जब जर्मनी की चांसलर शीर्ष पर हैं। फोर्ब्स की 15 साल से प्रकाशित की जा रही इस सालाना सूची में मर्केल अब तक 13 बार शीर्ष पर रही हैं।
 
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे को सूची में दूसरा स्थान मिला है। यह लगातार दूसरा साल है जब 62 साल की टेरेसा ने सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे स्थान पर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्ड रही हैं। उसके बाद क्रमश: जनरल मोटर्स की सीईओ मैरी बारा (चौथे) तथा फिडेलिटी इनवेस्टमेंट्स की सीईओ एबीगेल जॉनसन (पांचवें) का स्थान है।
 
एचसीएल टेक्नोलॉजीज की सीईओ तथा निदेशक मंडल की उपाध्यक्ष रोशनी नाडर सूची में 51वें पायदान पर हैं। 37 साल की मल्होत्रा 8.1 अरब डॉलर की कंपनी के सभी रणनीतिक फैसलों के लिए जवाबदेह हैं। उनकी कंपनी प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य तथा इन्फोसिस्टम क्षेत्र से जुड़ी है।
 
बायोकॉन की संस्थापक और अध्यक्ष मजूमदार शॉ सूची में 60वें स्थान पर है। भारत की धनाढ़्य महिलाओं में से एक 65 वर्षीय शॉ ने देश की सबसे बड़ी बायोफार्मास्युटिकल कंपनी की स्थापना 1978 में की थी।
 
एचटी मीडिया की चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक, 61 वर्ष की भरतिया सूची में 88वें स्थान पर हैं। भरतिया ने वर्ष 20136 में साप्ताहिक वाणिज्य पत्र मिंट एशिया सिंगापुर में पेश किया। बाद में उन्होंने सोशल और डिजिटल मीडिया इकाई वेबट्यूड खरीदी। 
 
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सूची में 94वें स्थान पर हैं। उन्होंने अमेरिकी गायक और अभिनेता निक जोन्स से इस सप्ताह शादी की। फोर्ब्स के अनुसार 36 साल की प्रिंयका चोपड़ा निश्चित तौर पर सफल बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिन्होंने हॉलीवुड में भी सफलता प्राप्त की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

मंदिर-मस्जिद में लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग पर हो सख्ती, CM मोहन यादव के निर्देश, खुले में मांस बिक्री वालों पर करे कार्रवाई

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, उत्तराखंड सरकार ने जारी किया रजिस्ट्रेशन ऐप

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

गुजरात : तेज रफ्तार कार ने ली शख्‍स की जान, क्रुद्ध ग्रामीणों ने हाइवे किया जाम

अगला लेख