पूर्व मिस वर्ल्ड प्रतियोगी शेरिका डी अरमास का निधन, 26 साल की उम्र में हुई ये बीमारी

Webdunia
सोमवार, 16 अक्टूबर 2023 (10:42 IST)
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2015 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में उरुग्वे का प्रतिनिधित्व करने वालीं शेरिका डी अरमास का निधन हो गया है। वे सर्वाइकल कैंसर से लड़ रही थीं। शेरिका डी अरमास का 13 अक्टूबर को निधन हो गया। डी अरमास का कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी उपचार किया जा रहा था।

डी अरमास की मृत्यु से उरुग्वे और दुनिया भर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके भाई, मयक डी अरमास ने सोशल मीडिया पर कहा, 'ऊंची उड़ान भरो, छोटी बहन। हमेशा...

मिस यूनिवर्स उरुग्वे 2022 कार्ला रोमेरो ने शोक व्यक्त किया कि मैं अपने जीवन में अब तक जिन सबसे खूबसूरत महिलाओं में मिली शेरिका डी अरमास उसमें से एक थीं। मिस उरुग्वे 2021 लोस सेंटोस ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, मैं आपको हमेशा याद रखूंगी, न केवल उस समर्थन के लिए जो आपने मुझे दिया बल्कि आप मुझे आगे बढ़ते देखना चाहती थी। आप हमेशा साथ रहेगी।

26 वर्षीया शेरिका डी अरमास 2015 में चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में शीर्ष 30 में नहीं थीं। हालांकि, वह प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करने वाली केवल छह 18-वर्षीय लड़कियों में से एक थीं। उस समय नेटउरुग्वे के साथ एक इंटरव्‍यू में उन्होंने कहा था - मैं हमेशा एक मॉडल बनना चाहती थी, चाहे वह एक ब्यूटी मॉडल हो, एक विज्ञापन मॉडल हो या एक कैटवॉक मॉडल। मुझे फैशन से जुड़ी हर चीज पसंद है।
Edited By : Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान ने आर्मी चीफ आसिम मुनीर को दी चेतावनी, बोले- सेना को संवैधानिक सीमाओं में लौटना चाहिए

LIVE: दिल्ली चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल के घर बैठक

मध्य प्रदेश निवेश अवसरों का 'कुंभ', करेगा निवेशक शिखर सम्मेलन की मेजबानी

प्रवेश वर्मा ने बताया, क्या है दिल्ली में भाजपा की प्राथमिकता?

करारी हार के बाद सदमें में AAP, आतिशी का CM पद से इस्तीफा

अगला लेख