ऑकस समझौते पर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से फ्रांस नाराज, वापस बुलाए राजदूत

Webdunia
शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (07:59 IST)
पेरिस। अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए ऑकस समझौते से फ्रांस बेहद नाराज है। इस यूरोपीय देश ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से अपने राजदूत वापस बुलाने का फैसला किया है।
 
फ़्रांस के विदेश मंत्री ज़्यां ईवरे द्रियां ने शुक्रवार रात जारी बयान में कहा कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निवेदन पर राजदूतों को वापस बुलाया गया है।
 
ऑकस समझौते ने फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच 43 अरब डॉलर के समझौते को खत्म कर दिया है। यह सौदा ऑस्ट्रेलिया का अब तक का सबसे बड़ा रक्षा सौदा माना गया था। फ्रांस ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर पीठ में छुरा भोंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की तरह व्यवहार कर रहे हैं।
 
इससे पहले 2003 में इराक युद्ध के समय भी अमेरिका और फ्रांस में मतभेद दिखाई दिए थे। हालांकि पहली बार फ्रांस ने अमेरिका से राजदूत बुलाने का फैसला किया है।
 
क्‍या है ऑकस समझौता?
अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने हिंद प्रशांत में चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच, इस क्षेत्र के लिए एक नए त्रिपक्षीय सुरक्षा गठबंधन ‘ऑकस’ की घोषणा की। इसका उद्देश्य अपने साझा हितों की रक्षा करना और परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बियां हासिल करने में ऑस्ट्रेलिया की मदद करना है। चीन के साथ ही फ्रांस और यूरोपीय संगठन ने भी ऑकस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इनकी शिकायत की है कि उन्हें इस गठबंधन से न केवल बाहर रखा गया, बल्कि उनके साथ इस मामले में कोई चर्चा भी नहीं की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में 200 से ज्यादा यात्री सवार

IPL खिलाड़ियों को लग्जरी वंदे भारत और BSF जवानों को गंदी और टूटी-फूटी ट्रेन, लोगों ने कहा यह ट्रेन नहीं, अपमान है

इजराइल और हमास युद्ध में 55 हजार से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत

निवेश योजनाओं के नाम पर 78 लोगों से 3.7 करोड़ की ठगी, 8 के खिलाफ मामला दर्ज

अगला लेख